फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Robber gang busted, CIA police arrested three youths

Mohali News: लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, सीआईए पुलिस ने तीन युवक किए गिरफ्तार

Sun, 10 Nov 2024 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sun, 10 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Robber gang busted, CIA police arrested three youths
जीरकपुर में लूट के तीन मामले हल, गूगल-पे का जबरन पासवर्ड हासिल कर खातों में ट्रांसफर करवाते थे पैसे
विज्ञापन

तीनों हिस्ट्रीशीटर, कोई 8वीं पास तो कोई 10वीं, रात के समय वारदात को देते थे अंजाम
एचपी के पेट्रोल पंप पर अपनी मजबूरी बताकर कर्मचारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर कर उनके लेते थे कैश

संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। एयरपोर्ट रोड और जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर लगातार लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह में शामिल तीन युवकों को सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल दातर, मोटरसाइकिल व छीने गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल से आरोपी अलग-अलग खातों में पीड़ितों से जबरन पासवर्ड हासिल कर गूगल-पे के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करवाते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजिंदर सिंह उर्फ मोनू (28) निवासी भबात रोड जीरकपुर, संदीप सिंह (27) निवासी गांव भबात जीरकपुर, सन्नी सचदेवा (29) निवासी रंगालिया टावर ढकोली के रूप में हुई है। आरोपियों के जीरकपुर थाने में अलग-अलग लूटपाट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

हिस्ट्रीशीटर हैं तीनों आरोपी, कोई 8वीं तो कोई 10वीं पास

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी राजिंदर सिंह 8वीं पास है और अविवाहित है। आरोपी के खिलाफ पहले भी दो स्नैचिंग के मामले जीरकपुर, मोहाली और एक एनडीपीएस का मामला शिमला में दर्ज हैं। आरोपी संदीप सिंह 10वीं पास है और अविवाहित है। इसके खिलाफ स्नैचिंग व लूट के दो मामले जीरकपुर थाने में दर्ज हैं। सन्नी सचदेवा 8वीं पास है और अविवाहित है। इस पर दुष्कर्म और नशा तस्करी के दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


ये मामले हुए ट्रेस

केस-1

आरोपियों की गिरफ्तारी से जीरकपुर में तीन लूटपाट के मामले ट्रेस हुए हैं। आरोपियों ने 4 अक्तूबर को एरोसिटी जीरकपुर के रहने वाले अर्पित कौंड को वारदात का शिकार बनाया था। अर्पित ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि 4 अक्तूबर को वह अपनी टाटा पंच कार में मैकडी एरोसिटी से अपने घर जा रहा था। जब वह गांव अड्डा झुंगियां के पास पहुंचा तो उसे फोन आ गया। वह गाड़ी एक साइड लगाकर फोन सुन रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए और उन्होंने उसकी कार का शीशा खुलवाकर चाबी निकाल ली। एक युवक ने अपने हाथ में पकड़ा दातर उसकी बाजू पर रख दिय और मोबाइल छीन लिया। उसे डराकर आरोपियों ने उसके मोबाइल से गूगल-पे का पासवर्ड लिया और अगले दिन पता चला कि आरोपियों ने उसके खाते से 29 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। आरोपी उसका क्रेडिट कार्ड, मोबाइल और एक हजार रुपये भी लूट ले गए थे। मामले में जीरकपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ बीएनएसी की धारा 308 (2), 304 (2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नंबर -2

8 अक्तूबर को सुरजीत सिंह निवासी गांव बागियां जिला लुधियाना के बयान पर जीरकपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 309 (4), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया था। सुरजीत ने बताया कि इस समय वह बलौंगी सेक्टर-119 में रह रहा है और जोमेटो फूड डिलिवरी का काम करता है। 7 अक्तूबर की दरमियान रात को वह गांव छत में फूड डिलिवरी करके सिंघपुरा रोड जीरकपुर की ओर जा रहा था। जब वह गांव रामगढ़ भुड्ढा पहुंचा तो मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों ने उसकी बाइक घेर ली। उनमें एक व्यक्ति ने अपनी कमर से तेजधार हथियार निकाला और उसकी गर्दन पर लगा दिया। दूसरे व्यक्ति ने उसकी पेंट की जेब से पर्स और डिलिवरी के 5 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। उसके शोर मचाने पर हमलावरों ने उसे पीटा और फरार हो गए।

केस नंबर-3

8 अक्तूबर को संदीप कुमार निवासी गांव बगवाड़ी कलां जिला कोटपुतली राजस्थान के बयान के आधार पर भी अज्ञात के खिलाफ जीरकपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था। संदीप ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि सात अक्तूबर को वह अपने ट्रक पर राजस्थान से सीमेंट लोड करके राजस्थान लाया था। जब वह गाड़ी खाली करके पटियाला रोड जीरकपुर खड़ा था तो 7 अक्तूबर रात को करीब साढ़े 12 बजे दो युवक एक्टिवा पर आए और उसकी गाड़ी पर चढ़ गए। उन्होंने चाकू दिखाकर उससे 4 हजार रुपये व मोबाइल फोन का गूगल-पे पासवर्ड लेकर 18 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए।


ऐसे पकड़े गए आरोपी

एसएसपी मोहाली दीपक पारीख ने बताया कि आरोपी काफी शातिर थे। पूछताछ में इन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एयरपोर्ट रोड पर एचपी पेट्रोल पंप पर चले जाते थे। यह पंप 24 घंटे खुला रहता है। आरोपी वहां मौजूद कर्मचारियों को अपने भरोसे में लेकर और मजबूरी जाहिर कर लूटे गए मोबाइल फोन से गूगल-पे करके कैश ले लेते थे। 8 अक्टूबर को भी आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद पेट्रोल पंप पर कैश हासिल करने आए। जहां सीआईए पुलिस ने पहले से ट्रैप लगाया हुआ था। पुलिस ने तीनों को पंप पर आते ही काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed