फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Roadshow taken out with approval of meeting, show cause notice to AAP candidate

बैठक की मंजूरी लेकर निकाला रोड शो, आप प्रत्याशी को कारण बताओ नोटिस

Mon, 07 Feb 2022 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Roadshow taken out with approval of meeting, show cause notice to AAP candidate
मोहाली। मोहाली विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुलवंत सिंह को बैठक की अनुमति लेकर रोड शो निकालने के मामले में चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जवाब दाखिल करने के लिए आयोग ने 24 घंटे का समय दिया है। वहीं, बलौंगी में सरकारी संपत्ति पर बिना मंजूरी चुनाव प्रचार सामग्री लगाने के मामले में चुनाव आयोग की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसकी पुष्टि डीसी डॉक्टर ईशा कालिया ने की है।
विज्ञापन

आप के प्रधान और मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी भगवंत मान मोहाली विधानसभा हलके के प्रत्याशी कुलवंत सिंह के समर्थन में बैठक करने मोहाली पहुंचे थे। लेकिन, उन्होंने बैठक के बजाय बाजार में रोड शो निकालकर लोगों को संबोधित किया, जोकि चुनाव आयोग के नियम का उल्लंघन है। इस पर आप प्रत्याशी कुलवंत सिंह को कारण आयोग ने बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। आप के प्रत्याशी कुलवंत सिंह की ओर से भगवंत सिंह मान के आगमन को लेकर सरकारी संपत्ति पर चुनाव आयोग की मंजूरी लिए बिना प्रचार सामग्री लगाई गई थी। इस पर भी बलौंगी पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed