फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Roads will be renewed in village Bankarpur, checks of grant of Rs 41 lakh handed over

गांव बांकरपुर में होगा सड़कों का नवीनीकरण, सौंपे 41 लाख रुपये ग्रांट के चेक

Mon, 06 Sep 2021 02:05 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Roads will be renewed in village Bankarpur, checks of grant of Rs 41 lakh handed over
गांव बांकरपुर में होगा सड़कों का नवीनीकरण, सौंपे ग्रांट के चेक
विज्ञापन

- सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने अलग-अगल गांव की पंचायत को 41 लाख रुपये सौंपे
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। विधानसभा हलका मोहाली के अधीन पड़ते गांव के बुनियादी ढांचे में हुए विकास प्रदेश के अन्य गांवों के लिए आदर्श साबित हो रहे हैं और हर गांव के अंदर सामुदायिक केंद्र, धर्मशालाएं और तालाबों की चहारदीवारी और अन्य बुनियादी सुविधाओं के काम तेजी से किए जा रहे हैं। यह विचार रविवार को सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने रविवार को गांव बैद्यवान में गांव की पंचायतों को ग्रांट के चेक वितरित करते हुए कहे। दस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन 750 रुपये से बढ़ाकर दोगुना करते हुए 1500 रुपये कर दी है। इसकी मदद से बुजुर्ग और जरूरतमंदों की जिंदगी में बड़ा सुधार होगा। इसके अलावा गांव की लिंक सड़कों का खास ख्याल रखा गया है, जिनकी चौड़ाई 18 फुट करते हुए शहरों के साथ गांवों को जोड़ने का काम किया है। इस अवसर पर सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने गांव बांकरपुर की चारों ओर की सड़क के नवीनीकरण के लिए 41 लाख रुपये का चेक पंचायत को सौंपा।

इसके अलावा सेहत मंत्री ने गांव मौली बैद्यवान में रविदास धर्मशाला के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, गांव पापड़ी की शमशानघाट के पेवर ब्लॉक के लिए 2 लाख रुपये, धर्मशाला की छत के लिए 5 लाख रुपये, आंगनबाड़ी कमरे के निर्माण के लिए साढ़े 7 लाख रुपये और सरकारी एलीमेंट्री स्कूल की ईमारत के लिए 25 लाख रुपये की ग्रांट का चेक सौंपा। जबकि गांव के अंदर कब्रिस्तान के निर्माण कार्य का शुभारंभ भी करवाया गया। इसी तरह, गांव चाचो माजरा की फिरनी के लिए करीब 21 लाख रुपये की लागत से नींव पत्थर रखा और सीवरेज सिस्टम को लेकर गमाडा से 70 लाख रुपये जारी करवाए। जबकि गांव धर्मगढ़ में पार्क का उद्घाटन किया। रविदास धर्मशाला के लिए 5 लाख रुपये, धर्मशाला के लिए 3 लाख और नाले के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये की ग्रांट के चेक सौंपे। वहीं गांव नडियाली में पीने वाले पानी की सप्लाई के लिए करीब 20 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल के अलावा 11 लाख रुपये की लागत से गांव की फिरनी रोड के नवीनीकरण के निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया। जबकि गांव में चहारदीवारी के लिए 5 लाख रुपये, नाले के निर्माण के लिए 1 लाख, मुस्लिमों के कब्रिस्तान के लिए 6 लाख, गलियां-नालियां बनाने के लिए 3 लाख, गांव अलीपुर के अंदर गंदे पानी की निकासी के लिए करीब 20 लाख रुपये की लागत से नाले का नींव पत्थर रखा। वहीं, शमशानघाट की चहारदीवारी और शेड के लिए 8 लाख, स्ट्रीट लाइट्स के लिए 2 लाख, बांकरपुर में मेहरा धर्मशाला के हाल और शौचालय के लिए 10 लाख, वाल्मीकि भवन के शेड के लिए 7 लाख, गलियों और नालियों के लिए 3 लाख रुपये, गांव की फिरनी रोड के नवीनीकरण के लिए 41 लाख, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल मटरां के कमरों के निर्माण के लिए 15 लाख, गांव बड़ी के सामुदायिक केंद्र के लिए 10 लाख रुपये की ग्रांट के चेक वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed