{"_id":"614f8b808ebc3efb7e1b7832","slug":"roads-will-be-jammed-at-four-places-and-railways-at-two-places-in-laldu-due-to-bharat-bandh-mohali-news-pkl428027492","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद को लेकर लालड़ू में चार जगह सड़कें व दो जगह पर रेलमार्ग होगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद को लेकर लालड़ू में चार जगह सड़कें व दो जगह पर रेलमार्ग होगा जाम
विज्ञापन
लालडू। अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित दप्पर टोल प्लाजा पर कृषि कानूनों को रद्द करवाने को लेकर धरने पर बैठे किसानों की बैठक किसान नेता मनप्रीत सिंह अमलाला और करम सिंह कारकौर के नेतृत्व में हुई। इस दौरान 27 सितंबर को भारत बंद के आह्वान पर चर्चा की गई।
किसानों ने सभी संघों, सरकारी और गैर-सरकारी श्रमिक संघों, परिवहन संघों, वाणिज्य मंडलों और अन्य वर्गों से बंद के लिए सहयोग करने का आग्रह किया। भारत बंद के दौरान दप्पर टोल प्लाजा पर सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक सड़क और नजदीकी ट्रेन सेवाओं को बाधित कर प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया गया। इस दौरन चार जगह सड़कें और दो जगह रेलवे लाइन पर जाम होगा।
उन्होंने कहा कि बंद दौरान दवा की दुकानें, सभी तरह की आपातकालीन सेवाएं और एंबुलेंस बंद नहीं होनी चाहिए ताकि किसी को परेशानी न हो। इस मौके पर करम सिंह बरोली, निरमैल सिंह जौलाकलां, बलजिंदर सिंह सरपंच, कमलजीत सिंह, हरदीप सिंह, हरि सिंह, केहर सिंह चड़ियाला, भाग सिंह तसिंबली, प्रेम सिंह धनोनी, नानू सिंह, गुरप्रीत सिंह, सिकंदर सिंह, अवतार सिंह जवाहरपुर, गुरपाल सिंह, सरदारा सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
यहां किसान लगाएंगे जाम
27 सितंबर को थाना लालड़ू व हंडेसरा के तहत आते क्षेत्र अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित दप्पर टोल प्लाजा, लालड़ू आईटीआई चौक सहित अंबाला-नारायणगढ मार्ग पर स्थित हंडेसरा बस स्टैड व लिंक मार्ग जड़ौत चौक पर किसान सड़कों पर बैठ आवाजाही बंद रखेंगे। इसके अलावा अंबाला-कालका रेल मार्ग पर स्थित लालड़ू आईटीआई चौक के निकट व दप्पर टोल प्लाजा के निकट रेललाइन को भी तय समय तक पूरी तरह बंद रखेंगे।