{"_id":"604e73658ebc3e590a0045c1","slug":"roads-still-broken-in-new-sectors-sewerage-caps-missing-mohali-news-pkl407146950","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सेक्टरों में अभी भी सड़कें टूटीं, सीवरेज के ढक्कन गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सेक्टरों में अभी भी सड़कें टूटीं, सीवरेज के ढक्कन गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। भले ही सेक्टर-76 से अस्सी के विकास कार्य नगर निगम के अधीन हैं, लेकिन अभी तक उक्त इलाके के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। सड़कों के किनारे व खाली प्लॉटों में जंगली घास, सीवरेज लाइन के खुले ढक्कन, लावारिस कुत्तों व पशुओं की समस्या गंभीर है। इलाके के लोगों को उम्मीद है कि नए पार्षदों के शपथ समारोह के बाद ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
सेक्टर-76 से 80 शहर के प्रमुख इलाकों में से एक हैं। यह क्षेत्र एयरपोर्ट रोड के साथ ही बसा हुआ है। यहां कई नामी पंजाब व केंद्र सरकार के संस्थान और स्कूल बन रहे हैं, लेकिन फिर भी विकास की गति धीमी है। दीपक पाराशर का कहना है कि उनका घर सेक्टर-79 में है। इलाके की ए रोड पूरी तरह से खस्ता हाल पड़ी है और बी व सी रोड की हालत भी ठीक नहीं है। सड़कों के किनारे बनी रोड गली टूटी हुई है। सड़कों के किनारे रोड गलियों के ढक्कन तक गायब हैं।
संदीप कौर ने बताया कि इस क्षेत्र में लोग घरों आदि का निर्माण कर रहे हैं। इलाके की सड़कों पर कई बार तो स्ट्रीट लाइटें भी नहीं जलती हैं। सेक्टर-79 निवासियों का कहना है कि गमाडा ने मुख्य सड़क को बिलकुल भी ठीक नहीं किया है। सड़कों के बीच बने डिवाइडर हादसों को न्योता दे रहे हैं। इलाके के चुने गए पार्षद सुच्चा सिंह कलोड़ ने कहा कि जल्दी पार्षद शपथ लेंगे और इलाके की सूरत बदलेगी। एक अप्रैल से नगर निगम की ओर से बढ़िया तरीके से इलाके को विकसित किया जाएगा।