फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Roads and street vendors in the city are invited to the accidents

शहर में सड़कों किनारे रेहड़ी-फड़ी वाले दे रहे हादसों को न्योता

Mon, 01 Mar 2021 02:38 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Roads and street vendors in the city are invited to the accidents
मोहाली। अवैध रेहड़ी-फड़ी की वजह से जहां शहर की सुंदरता पर ग्रहण लग रहा है। वहीं, इनके कारण कोई बड़ा हादसा होने का डर भी बना रहता है। क्योंकि कई जगह तो यह रेहड़ियां एक्सीडेंट प्रोन एरिया में लगी हैं। ऐसी ही स्थिति फेज-4 मंदिर के सामने के लाइट प्वाइंट, फेज-10 सिल्वी पार्क, फेज-9 मार्केट के पास के एरिया और सभी बाजारों के पास देखी जा सकती हैं। लेकिन यहां पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। सबसे ज्यादा बुरा हाल फेज-11 का है। गुरद्वारा साहिब के सामने खाली जगह पर सड़क किनारे रेहड़ियां ज्यादा होने के कारण लोग काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस जगह तकरीबन 60 रेहड़ियां लग जातीं हैं। इन पर सब्जियां, फल और खाने-पीने का सामान बेचा जा रहा है। इसी तरह फेज-5 में कम्यूनिटी सेंटर के बाहर फुटपाथ पर ही फल बेचने वालों ने कब्जा कर रखा है। इस कारण लोगों को फुटपाथ पर पैदल तक चलने में दिक्कत आ रही है। शहर में बढ़ रहे लगातार कब्जों के कारण नगर निगम इनके खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय चुपचाप बैठा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed