फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Road jammed by keeping woman's body on it, Jam put on the woman's body on the road, three accused of murder arrested

महिला का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम, तीनों हत्या केआरोपी काबू

Mon, 05 Oct 2020 02:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Road jammed by keeping woman's body on it,  Jam put on the woman's body on the road, three accused of murder arrested
डेराबस्सी में पीड़ित परिवार ने महिला के शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम। -संवाद - फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। बरवाला मार्ग स्थित भगत सिंह नगर की गली नंबर-8 निवासी 42 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान खेत मालिक हरविंद्र सैनी (जो ट्रैक्टर चला रहा था), उसका भाई प्रवीण सैनी और उसका बेटा रोहित सैनी के रूप में हुई है। आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। जांच में सामने में आया है कि महिला की मौत ट्रैक्टर के पीछे लगी मशीन की चपेट में आने से हुई थी। वहीं, दूसरी ओर पीड़ित परिवार ने इंसाफ की मांग करते हुए महिला के शव को सड़क पर रखकर बरवाला रोड जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिवार को शांत करवाकर जाम खुलवाया और अपनी उपस्थिति में अंतिम संस्कार करवाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह ने बताया कि मृतका मिथलेश सुबह 11 बजे ट्रक यूनियन के पास खेतों में फूस (धान काटने के बाद बचा हुआ हिस्सा) चुगने गई थी। महिला के साथ उसका 13 वर्षीय बेटा मुकेश और भतीजी विनीता भी थे। वह दोनों अलग-अलग जगह फुस चुग रहे थे। इस दौरान अचानक बच्चे खाना खाने के लिए महिला की तलाश करने लगे लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने रिश्तेदारों को सूचित किया, जिन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

बच्चों ने पुलिस को बताया कि खेतों में एक व्यक्ति ट्रैक्टर चला रहा था व एक युवक बुलेट लेकर खड़ा था। पुलिस ने खेत में ट्रैक्टर चला रहे हरविंदर सैनी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि महिला को फूस उठाने से मना किया लेकिन वह नहीं मानी। इस दौरान उनकी बहस भी हुई। जब वह ट्रैक्टर के साथ उसके पीछे लगी मशीन चलाने लगा तो अचानक महिला के कपड़े मशीन में फंस गए और महिला भी मशीन में फंस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह डर गया व अपने बेटे व भाई की मदद से महिला के शव को ट्राली में फूस के नीचे छुपाकर ट्राली गांव पंडवाला में सुनसान जगह पर खड़ा कर दी। बता दें कि पुलिस ने हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म होने की जांच के लिए विसरा जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा होने का किया दावा
वहीं, आरोपियों के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि खेतों में फूस चुगते हुए महिला की मशीन में आने के कारण मौत होना हादसा है। गलती इतनी है कि ट्रैक्टर चला रहा हरविंदर सैनी डर गया, जिसने अपने लड़के व भाई की मदद से शव को छुपा दिया। वह लोग पहले उसको अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed