{"_id":"6042a1258ebc3e593b40201b","slug":"road-condition-will-improve-from-63-lakhs-in-four-wards-mohali-news-pkl406156177","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार वार्डों में 63 लाख से सुधरेगी सड़कों की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार वार्डों में 63 लाख से सुधरेगी सड़कों की हालत
विज्ञापन
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर पंचकूला के दाईं ओर स्थित क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों के नवीनीकरण के लिए शुक्रवार को निर्माण कार्य शुरू हुए। कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त पार्षदों द्वारा रखे उद्घाटन समारोह में स्थानीय नगर परिषद के अधिकारी भी शामिल हुए। वार्ड-9, 10, 12 और 23 में 63 लाख रुपये से सड़कों की हालत सुधारी जाएगी।
वार्ड-9 से पार्षद कुसुम शर्मा की अध्यक्षता में ढकोली-किशनपुरा रोड पर स्थित गुरजीवन विहार कॉलोनी में कार्यक्रम करवाया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता उदयवीर सिंह ढिल्लों ने ढकोली से किशनपुरा को जोड़ने वाली सड़क के काम का शुभारंभ किया। कुसुम शर्मा ने बताया कि लंबे समय से उक्त सड़क की हालत खस्ता थी, जिसकी वजह से लोग परेशान हो रहे थे। यहां करीब 45 लाख रुपये की लागत से सड़क का नवीनीकरण किया जाएगा।
दूसरे चरण में खर्च होंगे 18 लाख
वार्ड-23 की पार्षद कुलबीर कौर की अध्यक्षता में गांव सिंघपुरा में आयोजित कार्यक्रम में ढिल्लों ने शिरकत कर काम शुरू करवाया। कुलबीर कौर ने बताया कि बाजीगर बस्ती से गांव नगला तक सड़क के कायाकल्प के लिए करीब 38 लाख रुपये के फंड को मंजूरी मिली थी, जिसमें से 20 लाख रुपये का काम पहले चरण में करवा दिया गया और दूसरे चरण के काम की शुरुआत शुक्रवार को की गई। इस मौके पर वार्ड-24 से पार्षद सुरिंदर सिंह (काला), गुरदीप सिंह, जसविंदर सिंह, अवतार सिंह, निर्मल सिंह, मोहन लाल, सोमनाथ, कर्मचंद और बलजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।