फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   RMC point in disarray; warning issued against dumping garbage on the road

Mohali News: आरएमसी पॉइंट की व्यवस्था बदहाल सड़क पर कूड़ा डालने की चेतावनी

Sun, 21 Jun 2026 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
RMC point in disarray; warning issued against dumping garbage on the road
मोहाली। फेज-5 और शाहीमाजरा को जोड़ने वाली सड़क के किनारे आरएमसी पॉइंट पर कूड़े के ढेरों को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। तीन महीनों से यहां लगातार कूड़ा जमा हो रहा है। इससे निवासियों और साप्ताहिक सब्जी मंडी में आने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-9 की पार्षद कुलदीप कौर कंग ने शनिवार को मौके का दौरा किया। उनके साथ गुरकृपाल सिंह सिद्धू और हरमनप्रीत सिंह प्रिंस भी थे। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से फोन पर बात की। पार्षद ने तुरंत कूड़ा हटाने और क्षेत्र की सफाई कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई शिकायतों के बावजूद कूड़ा कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार और शुक्रवार को लगने वाली सब्जी मंडी के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। बदबू और गंदगी से दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों को दिक्कत होती है। निगम अधिकारियों ने शनिवार रात से कूड़ा उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 26 जून तक पूरे क्षेत्र की सफाई का वादा किया है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है। यदि तय समय तक सफाई नहीं हुई, तो वे स्वयं जेसीबी मशीनें लगाकर कूड़े को मुख्य सड़क पर डाल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed