फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rider bringing water dispenser missing along with luggage

Mohali News: वाटर डिस्पेंसर ला रहा राइडर सामान सहित गायब

Fri, 14 Jun 2024 06:20 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
Rider bringing water dispenser missing along with luggage
इन ड्राइव एप से मंगवाया था वाटर डिस्पेंसर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। डेराबस्सी निवासी नितिन शर्मा को इन ड्राइव एप के माध्यम से सामान मंगवाना भारी पड़ गया, जब एक मोटरसाइकिल सवार सामान लेकर रास्ते से गायब हो गया।
नितिन का आरोप है कि जब उन्होंने कंपनी से संपर्क किया तो कोई संपर्क नंबर नहीं मिला। एप और मैसेज के माध्यम से बात करने पर कंपनी ने राइडर की जानकारी देने से भी इन्कार कर दिया। इस मामले की 24 घंटे बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

नितिन शर्मा पुत्र सुशील शर्मा ने बताया कि वह तहसील रोड पर अपने स्कूटर, मोटरसाइकिलों के स्पेयर पार्ट्स बेचने व रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। पिछले वीरवार को उन्होंने जीरकपुर से 6800 रुपये का वाटर डिस्पेंसर खरीदा था, जिसका ऑर्डर देने के लिए उन्होंने इन ड्राइव एप के जरिए मोटरसाइकिल बुक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप जीरकपुर से डेराबस्सी तक सामान छोड़ने का किराया 108 रुपये बता रही थी। उसने एक मोटरसाइकिल बुक की, फिर दोपहर करीब एक बजे मोटरसाइकिल चालक ने दुकान से सामान उठाया और ईसापुर के रास्ते डेराबस्सी की ओर चल दिया, जिसकी जानकारी उसके मोबाइल फोन और लोकेशन से मिल रही थी। रात डेढ़ बजे राइडर ईसापुर पहुंचा। इसके बाद उन्होंने अपना काम शुरू किया, करीब 3 बजे उनके पास कॉल आई कि राइडर ने राइड कैंसल कर दी है। इसके बाद उन्होंने कई बार उसके नंबर पर संपर्क किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। शाम को उन्होंने कंपनी से संपर्क कर इसकी शिकायत की।

नितिन के मुताबिक उन्होंने पहले भी कई बार इस एप के जरिए मोटरसाइकिल बुक की है और सामान ऑर्डर किया है, लेकिन उन्हें कभी ऐसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो सीसीटीवी में पता चला कि मोटरसाइकिल सवार जीरकपुर की दुकान से वाटर डिस्पेंसर की मशीन उठाकर मोटरसाइकिल पर रखता है और वहां से चला जाता है। इसके बाद वह रास्ते से गायब हो जाता है। कंपनी ने उनकी मदद नहीं की, जिससे वह नाराज हैं। नितिन ने कहा है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि महज 6800 रुपये के सामान के साथ कोई इतना बेईमान कैसे हो सकता है। उनका मोबाइल नंबर, मोटरसाइकिल नंबर समेत सारी जानकारी कंपनी के पास है। अगर रास्ते में सवार के साथ कोई हादसा होता तो 24 घंटे के अंदर सूचना मिल जाती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राइडर का मोबाइल बज रहा है, लेकिन फोन नहीं उठा रहा है। सवार के सामने आने पर मामले की हकीकत पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed