{"_id":"6a9f215e6bdf8f202205e1cc","slug":"retired-police-officers-extended-their-support-to-the-employees-and-pensioners-struggle-mohali-news-c-71-1-spkl1025-146741-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारी-पेंशनर संघर्ष का किया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारी-पेंशनर संघर्ष का किया समर्थन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की जिला मोहाली इकाई ने कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर चल रहे संघर्ष को समर्थन देने का फैसला किया है। यह निर्णय फेज-11 थाना परिसर स्थित जिला कार्यालय में हुई एक बैठक में लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर महिंदर सिंह ने की। इसमें बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर दलजीत सिंह कैले ने बताया कि सदस्यों ने संघर्ष को पूर्ण समर्थन दिया। एसोसिएशन आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेगी। महिंदर सिंह ने पंजाब सरकार से कर्मचारियों और पेंशनरों की जायज मांगों का समाधान करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। सेवानिवृत्त डीएसपी हरबंस सिंह रियाड़ समेत अन्य अधिकारियों ने भी सरकार से चुनाव पूर्व वादे पूरे करने की मांग की।