फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Residents protested the connection of stormwater pipes in private colonies to a smaller line, raising slogans

Mohali News: निजी कॉलोनियों का बरसाती पानी की पाइप छोटी लाइन से जोड़ने का विरोध, लोगों ने की नारेबाजी

Sun, 04 Jan 2026 12:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Residents protested the connection of stormwater pipes in private colonies to a smaller line, raising slogans
डेराबस्सी। सैदपुर गांव के पास बन रही नई निजी कॉलोनियों के बरसाती पानी की निकासी को मौजूदा पाइप लाइन से करने पर एटीएस लाइफस्टाइल, एटीएस प्रीलूड, सिमरन सिटी, शिवपुरी कॉलोनी और आसपास की अन्य सोसाइटियों के लोगों ने विरोध प्रकट किया है। इस मामले में लोग डीसी को सोमवार को ज्ञापन सौंपेंगे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं डेराबस्सी विधानसभा के कांग्रेस के प्रतिनिधि अमित बावा सैनी ने कहा कि सदाशिव रोड पर पांच आवासीय कॉलोनियों की बरसाती पानी की निकासी के लिए पहले से ही दो फीट चौड़ी पाइप लाइन पर्याप्त नहीं है। इससे हर बारिश में जलभराव की समस्या पैदा होती है।
विज्ञापन

लंबे समय से निवासी इस पाइप का आकार बढ़ाकर 4/6 फीट करने की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन इसकी क्षमता बढ़ाने की जगह नई विकसित हो रही कॉलोनियों, सैदपुरा गांव और कारखानों का पानी भी इसमें जोड़ने जा रही है। दो फीट चौड़ी पाइप जो पहले ही ओवरफ्लो रहती है, नया 4/6 फीट चौड़े पाइपलाइन का लोड कैसे संभालेगी। बावा ने चेतावनी देकर कहा कि इससे मौजूदा पांचों कॉलोनियों के बारिश में डूबने का खतरा पैदा हो गया है। उनका कहना है कि जरूरत पड़ी तो न्यायपालिका का दरवाज़ा भी खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed