फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Residents of Zirakpur distressed by overnight power cuts; sleep and work disrupted

Mohali News: जीरकपुर में रातभर बिजली कटौती से लोग बेहाल, नींद और कामकाज प्रभावित

Sun, 13 Sep 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Residents of Zirakpur distressed by overnight power cuts; sleep and work disrupted
जीरकपुर। शहर में रात के समय लग रहे लंबे बिजली कट ने लोगों की नींद उड़ा दी है। गर्मी और उमस के बीच लोग जागकर रात बिताने को मजबूर हैं। इससे उनकी दिनचर्या और कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


कई इलाकों में बिजली कटौती रात करीब दो बजे तक जारी रहती है। बिजली जाते ही पंखे और कूलर बंद हो जाते हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी होती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिन के कट तो लोग किसी तरह झेल लेते हैं, लेकिन रात के लंबे कट से समस्या कई गुना बढ़ जाती है। रात की नींद खराब होने से अगले दिन के कामकाज और बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। जरनैल एनक्लेव, संत कृपाल नगर, विक्टोरिया सिटी और डिफेंस एनक्लेव-1 व 2 में यह समस्या प्रमुखता से सामने आ रही है। बलटाना के पंजाब मॉडर्न कॉम्प्लेक्स, सैणी विहार और गोविंद विहार के निवासी भी देर रात तक बिजली गुल रहने से परेशान हैं। लोगों के अनुसार, बिजली कटौती का कोई निश्चित समय नहीं है, जिससे पहले से तैयारी करना मुश्किल हो जाता है। शिकायत के बाद भी आपूर्ति बहाल होने में काफी समय लगता है, जिससे पावरकॉम के प्रति रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन



निवासियों की परेशानी

बलटाना के दुकानदार सुमित, अमित, विकास और परवीन ने बताया कि रात में बिजली कट से दुकानों और घरों में दिक्कत होती है। गर्मी और उमस में बैठना मुश्किल हो जाता है। बिजली देर रात तक न आने से अगले दिन के कामकाज पर असर पड़ता है। उन्होंने पावरकॉम से अघोषित कटौती तुरंत रोकने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन




दैनिक जीवन पर प्रभाव

जीरकपुर के राजीव, नवजीत और रजनीश सहित अन्य लोगों ने बताया कि दिनभर नौकरी के बाद रात को घर लौटने पर बिजली गुल मिलती है। इससे नींद पूरी नहीं हो पाती और गर्मी में जागना पड़ता है। इसका असर अगले दिन दफ्तर के काम पर भी पड़ता है। लोगों का कहना है कि लंबे रात के कट से उनकी दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed