फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Residents of Sohana village demonstrated on Airport Road

Mohali News: गांव सोहाना निवासियों ने एयरपोर्ट रोड पर किया प्रदर्शन

Tue, 17 Jun 2025 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Residents of Sohana village demonstrated on Airport Road
मोहाली। गर्मी के मौसम में बढ़ रही बिजली और पानी की समस्या से शहर के सबसे बड़े गांव सोहाना के निवासियों को सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। गांव निवासियों ने एयरपोर्ट रोड पर सड़क के बीच में बैठकर धरना दिया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली और पानी मिलना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन सरकार की नाकामी के चलते उन्हें गर्मी में नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। गांव निवासी अकाली दल के हलका प्रभारी परविंदर सिंह सोहाना ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए मुफ्त बिजवी के वादे अब दीवारों पर लगे झूठे पोस्टरों जैसे लगते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बिजली पहुंच ही नहीं रही तो मुफ्त बिजली किस काम की। उन्होंने सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए कहा कि राज्य में न तो बिजली का ढांचा मजबूत है, न ही पर्याप्त कर्मचारी हैं, जिस कारण बार-बार अनियोजित बिजली कट लग रहे हैं। उन्होंने मांग की कि बिजली विभाग में तत्काल भर्ती की जाए और सिस्टम को अपग्रेड किया जाए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही हालात में सुधार नहीं हुआ तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे और मुख्य सड़कों पर जाम लगाएंगे। इस प्रदर्शन में हरविंदर सिंह नंबरदार, काउंसलर सुच्चा सिंह कलौर, हरजिंदर कौर, पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह, चरनजीत कौर, बलबीर कौर, हरप्रीत सिंह, मनजीत सिंह पप्पी, गुरमीत कौर, बलजीत कौर, जसबीर कौर, सतबीर सिंह खटड़ा समेत अनेक ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन


सेक्टर-77 के बूस्टर से जोड़ने की मांग
ग्रामीणों ने धरने के दौरान यह भी मांग की कि सेक्टर 77 में बने नहरी पानी के बूस्टर से सोहाना गांव को तुरंत जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि मोहाली के अन्य क्षेत्रों को पहले ही इस बूस्टर से जोड़ दिया गया है, लेकिन सोहाना को अब तक इससे वंचित रखा गया है। ग्रामीणों ने इस देरी के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed