{"_id":"68cc4c7984e3496cdf0799d5","slug":"residents-of-rahmat-home-society-shared-their-problems-with-the-councilor-and-received-assurances-mohali-news-c-71-1-mli1012-133602-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: रहमत होम सोसाइटी निवासियों ने पार्षद को बताई समस्याएं, मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: रहमत होम सोसाइटी निवासियों ने पार्षद को बताई समस्याएं, मिला आश्वासन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र के वार्ड नंबर-12 में रहमत होम सोसाइटी के लोगो ने वार्ड पार्षद उदयवीर ढिल्लों को सोसाइटी की समस्याओं की जानकारी दी। लोगों की समस्या को सुनने के बाद वार्ड पार्षद उदयवीर ढिल्लों ने आश्वासन दिया। लोगों के अनुसार सोसाइटी के पीछे सरकारी जमीन पर दर्जनों झुग्गियां अवैध रूप से प्रवासी लोगों ने बनाई है। इस वजह से सोसाइटी को काफी परेशानी हो रही है। वह लोग शौचालय आदि का बिलकुल ध्यान नहीं रखते हैं।
खुले में शौच करते हैं। इस कारण सोसाइटी के आसपास काफी गंदगी हो गई है। वे लोग उनकी सोसाइटी के साथ नहाते हैं। इस कारण सोसाइटी में महिलाओं व अन्य लोगों को काफी समस्या होती है। इसके अलावा वे लोग नहाते समय पानी खुला छोड़कर रखते है। खुला चलता पानी उनकी सोसाइटी के घरों की नीवों में जा रहा है। इस कारण नींव और जमीन बैठने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है। सोसाइटी के पास से वे लोग स्ट्रीट लाइट से कुंडी लगाकर बिजली चोरी करते हैं। इस कारण स्ट्रीट लाइट्स अक्सर खराब हो जाती हैं। लोगों ने मांग की है कि कोई ऐसा हल निकाला जाए कि बिल्डर को कंपलिशन लेना पड़े और सोसाइटी नगर परिषद और लोगों को हैंडओवर करनी पड़े ताकि सोसाइटी में विकास कार्य हो सके।
आज लोगों ने मुझे सोसाइटी में बुलाया था। मैंने लोगों की समस्या सुन ली हैं। उनको हल करने के लिए लोगों को आश्वासन भी दिया है। कंपलिशन सर्टिफिकेट जब तक नगर परिषद हल नही निकालते तब तक उसका स्थाई हल नही हो पाएगा। उसके हल के लिए भी कोशिश करूंगा। - उदयवीर ढिल्लों, पार्षद वार्ड नंबर 12