फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Residents of Gillco Valley, deprived of basic amenities, express anger

Mohali News: बुनियादी सुविधाओं से वंचित गिलको वैली के निवासी, रोष

Sat, 11 Oct 2025 11:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Residents of Gillco Valley, deprived of basic amenities, express anger
खरड़। सेक्टर-115 के गिलको वैली के निवासी बुनियादी सुविधाओं और टूटी सड़कों से परेशान है। यही खाली प्लॉटों में पानी का जमाव और उगी घास की कटाई न होना, कभी-कभी गंदे और दूषित पेयजल की आपूर्ति, अनुचित स्पीड ब्रेकर, पार्कों का खराब रखरखाव और अनावश्यक रूप से लटकते बिजली के तार भी समस्या का कारण बनी हुई है। इससे निवासियों में गिलको प्रबंधन के प्रति नाराजगी और आक्रोश है। लोगों ने गिलको कॉलोनी के प्रबंधक तेजप्रीत गिल समेत कई अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं है जिससे निवासियों में रोष पाया जा रहा है। गिलको वैली के निवासी बृज मोहन और अन्यों ने बताया कि पार्क में रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है। गिलको प्रबंधन को चाहिए की निवासियों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार कुछ दिन पहले एक कार टूटी सड़क और स्पीड ब्रेकर के चलते बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। ऐसे ब्रेकर सवारों और पिछली सीट पर बैठने वालों को अचानक झटके देते हैं जो सड़क पर अपने दोपहिया वाहनों का उपयोग करने वालों की रीढ़ की हड्डी में गंभीर समस्या पैदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed