फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Residents of Divine Apartments are troubled by sewage contamination, and the debris hasn't been removed for four days.

Mohali News: डिवाइन अपार्टमेंट में सीवरेज की गंदगी से लोग परेशान, चार दिन से नहीं उठाया मलवा

Wed, 18 Feb 2026 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Residents of Divine Apartments are troubled by sewage contamination, and the debris hasn't been removed for four days.
जीरकपुर। बलटाना स्थित न्यू विकास नगर के डिवाइन अपार्टमेंट में सीवरेज से निकला मलवा लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। मलवे से आने वाली भयंकर बदबू ने स्थानीय लोगों का घरों से निकलना मश्किल कर दिया है। लोगों को बीमारी फैलने का खतरा सता रहा है। अपार्टमेंट में रहने वाली 40 परिवार बदबूदार गंदगी से सीधे तौर पर प्रभावित हैं। नगर परिषद की यह लापरवाही लोगों के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी ने बताया कि नवंबर 2025 में नई सीवरेज लाइन डाली गई थी। जिसका कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सीवरेज लाइन डालने का काम सुरेश कुमार सैनी की देखरेख में किया गया, जो कि निजी कर्मचारी है। उससे मलावा हटाने के लिए कई बार शिकायत भी दी गई है, लेकिन चार दिन बाद भी मलवा नहीं हटाया गया है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंन आरोप लगाते हुए कहा कि 14 फरवरी 2026 की सुबह नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने पुराने सीवरेज गटर से निकाली गई गंदगी फ्लैट नंबर 2ए की पीछे वाली बालकनी के सामने डाल दी। बदबू और गंदगी के कारण आसपास के परिवारों का रहना दूभर हो गया है।
विज्ञापन



कोट

14 फरवरी को ही मैंने सुरेश कुमार को मौके पर बुलाया था। उन्होंने कर्मचारियों को गंदगी उठाने के लिए कहा भी, लेकिन पूरे दिन गंदगी वहीं पड़ी रही। आज 17 फरवरी हो गई, अभी तक सफाई नहीं हुई है।- रायसिंह बिष्ट
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट


गंदगी से इतनी बदबू आ रही है कि बालकनी में खड़ा होना मुश्किल है। मक्खी-मच्छर बढ़ गए हैं, बच्चों की सेहत को खतरा है। बच्चों को बाहर निकलने से बीमारी का खतरा सता रहा है। सुनीता देवी

कोट

सीवरेज की गंदगी खुले में पड़ी रहना गंभीर स्वास्थ्य जोखिम है। संक्रमण फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। क्या नगर परिषद को लोगों की सेहत का ख्याल नहीं है?- डा. संतोष कुमार


कोट


15 फरवरी को रविवार होने का हवाला दिया गया और 16 फरवरी को भी सफाई नहीं की गई। लगातार शिकायतों के बावजूद 17 फरवरी तक गंदगी नहीं उठाई गई है। कर्मचारी सुविधा में असुविधा पैदा कर रहे हैं। - कमल किशोर

कोट

अपार्टमेंट में सीवरेज का मलवा पड़ा है। इसकी जानकारी नहीं थी। आज ही मलवा हटवा दिया जाएगा। - मनोज कुमार सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed