{"_id":"67520e3b36cd836c2304cd74","slug":"residents-of-aerocity-got-relief-from-four-years-old-pain-potholes-on-the-roads-were-filled-by-gmada-mohali-news-c-71-1-mli1008-122729-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एरोसिटी के रेजिडेंट्स को चार साल पुराने दर्द से मिली निजात, सड़कों पर बने गड्ढे गमाडा ने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एरोसिटी के रेजिडेंट्स को चार साल पुराने दर्द से मिली निजात, सड़कों पर बने गड्ढे गमाडा ने भरे
विज्ञापन
मोहाली। एरोसिटी के ब्लॉक एच और एफ के लोगों को चार साल से चली आ रही समस्या से निजात मिली। गमाडा ने यहां आने-जाने वाली सड़कों के गड्ढों को भरवा दिया। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद गमाडा ने यह कार्रवाई की, जिसको लेकर लोगों ने खुशी जताई।
एयरपोर्ट रोड से एरोसिटी के ब्लॉक एच और एफ में जाने वाले रेजिडेंट्स को एक से डेढ़ फुट गहरे गड्ढों से होकर आना-जाना पड़ रहा था। इसके साथ ही एच और एफ ब्लॉक से एयरपोर्ट रोड पर जाने वाले रेजिडेंट्स को भी इस समस्या से गुजरना पड़ रहा था।
पिछले चार साल से लोगों को इस समस्या से दो-चार होना पड़ रहा था। बारिश के दौरान तो ये समस्या और गंभीर हो जाती थी। लोगों को आते-जाते समय यह पता भी नहीं चल पाता था कि कहां गड्ढे हैं और कहां सड़क है। कभी कभी तो गाड़ी गड्ढों फंसकर बंद भी हो जाती थी।
विज्ञापन
एरोसिटी के रेजिडेंट्स के इस दर्द को अमर उजाला की टीम ने मौके पर पहुंचकर समझा था और 11 अगस्त के अंक में सड़क की समस्या को प्रमुखता के प्रकाशित किया था। इसके बाद गमाडा के अधिकारियों ने इस समस्या का संज्ञान में लिया। सड़क पर बने गड्ढों को भरवा दिया और चार साल से चली आ रही लोगों की समस्या से छुटकारा दिला दिया।