फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Residents of Aero City and IT City protest against shortage of electricity and water in Mohali

मोहाली में देर रात हंगामा: बिजली-पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने लगाया जाम, डेढ़ घंटे तक रुका रहा ट्रैफिक

Fri, 13 Sep 2024 07:58 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 13 Sep 2024 07:58 AM IST
सार

आईटी सिटी और एरो सिटी के लोग पिछले पांच दिनों से पानी न आने की समस्या से परेशान हैं। वहीं, गुरुवार शाम सात बजे से लेकर रात के 10 बजे तक बिजली भी नहीं आई। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

विज्ञापन
Residents of Aero City and IT City protest against shortage of electricity and water in Mohali
मोहाली में रात को प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहाली में बिजली और पानी की किल्लत से परेशान एरो सिटी और आई टी सिटी के करीब दौ सौ लोगों गुरुवार रात सेक्टर 66 बी और 82 ए की लाइट पर एयरपोर्ट रोड बंद कर दिया। प्रदर्शन के कारण डेढ़ घंटे तक यातायात रुका रहा। सूचना पर पहुंचे सोहाना एसएचओ ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन




आईटी सिटी और एरो सिटी के लोग पिछले पांच दिनों से पानी न आने की समस्या से परेशान हैं। वहीं, गुरुवार शाम सात बजे से लेकर रात के 10 बजे तक बिजली भी नहीं आई। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आईटी सिटी के ब्लाक ए, बी, सी,  डी और एरो सिटी के ब्लाक एच, जे, आई, सहित अन्य ब्लॉकों के लोगों ने बिजली विभाग और वाटर वर्कस के सुस्त सिस्टम के खिलाफ मोहाली-जीरकपुर हाईवे (एयरपोर्ट रोड) रात करीब दस बजे जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने पर मोहाली डीएसपी एनपीएस लेहाल, सोहाना थाना के एसएचओ जसप्रीत सिंह और पीएसपीसीएल के एसडीओ गौरव मौके पर पहुंचे और जल्द ही बिजली की समस्या का निदान करने का आश्वासन देकर लगभग साढ़े 11 बजे जाम खुलवाया। आईटी सिटी के ब्लॉक ए और डी के प्रेसिडेंट जसपाल सिंह, ब्लॉक बी और सी के प्रेसिडेंट गोविंदर सिंह ने बताया कि रात को 12.30 बजे तक बिजली नहीं आई थी। मौके पर पहुंचे एसडीओ गौरव ने कहा कि अब कल ही बिजली की समस्या को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed