फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Resident Welfare Society of Sector-68 submitted a memorandum to the corporation regarding traffic problems

Mohali News: सेक्टर-68 की रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी ने ट्रैफिक समस्या को लेकर निगम को सौंपा मांग पत्र

Tue, 14 Apr 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Resident Welfare Society of Sector-68 submitted a memorandum to the corporation regarding traffic problems
मोहाली। सेक्टर-68 की रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी ने क्षेत्र में लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर जसजीत सिंह को मांग पत्र सौंपा है। सोसाइटी के प्रधान बॉबी कंबोज ने बताया कि सिटी पार्क के पास, सब्जी मंडी की ओर जाने वाले रास्ते पर लगाए कर्व चैनल के कारण अक्सर जाम के हालात बन जाते हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर सड़क को टेंपर कर कर्व चैनल को सही ढंग से लगाने की जरूरत है, ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके और लोगों को जाम से राहत मिल सके।
विज्ञापन

इस संबंध में सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त आयुक्त जसजीत सिंह से मुलाकात कर अपनी मांग रखी। बॉबी कंबोज ने बताया कि इस मामले में ज्वाइंट कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही आश्वासन दिया गया है कि इस समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। स्थानीय निवासियों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठाएगा, जिससे क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed