{"_id":"5ee299ed8ebc3e42c13f90f7","slug":"report-of-newly-born-child-in-gyan-sagar-hospital-negative-mohali-news-pkl377900084","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञान सागर अस्पताल में नवजन्मे बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञान सागर अस्पताल में नवजन्मे बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। गांव सलेमपुर नगल की कोरोना पीड़िता ने बेटे को जन्म दिया था। जन्म के बाद बच्चे को मां से अलग कर दिया था। जन्म लेने वाले बच्चे और उसकी माता का कोरोना टेस्ट हुआ था।
अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एसपीएस गोराया ने बताया कि बच्चे और माता की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 13 जून को फिर से बच्चे और माता के टेस्ट किए जाएंगे। अगर दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उन्हें छुट्टी कर दी जाएगी। डॉ. गोराया ने बताया कि अभी तक दोनों को अलग-अलग रखा गया है और बच्चे को बाहरी दूध पिलाया जा रहा है।
इसके अलावा डॉ. गोराया ने बताया कि अस्पताल में वीरवार को डेराबस्सी के तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज दाखिल हुए हैं। अब अस्पताल में दाखिल मरीजों की संख्या 36 हो गई है। तीन मरीजों को ठीक होने के बाद शाम को छुट्टी करके घर भेज दिया गया है।