फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Remembered the martyrs by taking out city kirtan.

Mohali News: नगर कीर्तन निकालकर शहीदों को किया याद

Sun, 24 Dec 2023 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Remembered the martyrs by taking out city kirtan.
लांडरां/बनूड़। छड़बड़ गांव में स्थित गुरुद्वारा शिरोमणि शहीद बाबा संगत सिंह जी में गुरु गोबिंद सिंह जी के सबसे बड़े पुत्र बाबा अजीत सिंह और बाबा जुझार सिंह और चमकौर के किले में शहीद हुए सिखों की याद में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन को संत बाबा दिलबाग सिंह ने पांच प्यारों की अरदास के बाद छड़बड़ गांव से श्री चमकौर साहिब के लिए रवाना किया। इसमें सिख धर्म प्रचारक संत बाबा भगवान सिंह ढींडसा वाले और बाबा बलकार सिंह आदि शामिल हुए। मालवा प्रॉपर्टी डीलर दैडी के मुख्य प्रबंधक नंबरदार कुलदीप सिंह मान ने नगर कीर्तन में शामिल लोगों का स्वागत किया और लंगर भी लगाया। इसके बाद पांचों प्यारों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। नगर कीर्तन के मुख्य आयोजक भाई जगजीत सिंह और सुखजीत सिंह गोल्डी ने संतों को भी सम्मानित किया। बाबा दिलबाग सिंह, जत्थेदार निरमैल सिंह जोला सदस्य एसजीपीसी, सरपंच निर्मल सिंह, सरपंच गुरदीप सिंह कराला, सरपंच गुरदेव सिंह, नंबरदार अवतार सिंह, ज्ञानी गरीब सिंह, संत सिंह, हरदीप सिंह माही, हरनेक सिंह, सुखजिंदर सिंह, साहिब सिंह, लक्खी नडियाली, ठेकेदार पप्पी कराली, सुच्चा सिंह बनूड़ के अलावा इलाके के कई सिख सदस्य इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed