फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Relatives of retired assistant police station met SSP for justice

Mohali News: न्याय के लिए सेवानिवृत्त सहायक थानेदार के परिजनों ने की एसएसपी से मुलाकात

Tue, 17 Jan 2023 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Relatives of retired assistant police station met SSP for justice

विज्ञापन
जीरकपुर। चार जनवरी को मारपीट में घायल रिटायर्ड एसआई अस्पताल में जीवन-मौत की लड़ाई लड़ रहा है जबकि मारपीट करने वाले आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं और परिजनों को धमकाया जा रहा है। पीड़ित के परिजनों ने सोमवार को एसएसपी मोहाली से मुलाकात कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।


पीड़ित के भाई बंत सिंह, भाग सिंह, गुरदास सिंह, रणजीत सिंह और अवतार सिंह ने एसएसपी को आवेदन देकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और अपराध की धाराएं बढ़ाने की मांग की है। बता दें कि चार जनवरी को आरोपियों ने रिटायर्ड एसआई बहादुर सिंह पर उस समय जानलेवा हमला किया था जब वह सुबह सैर कर रहे थे। इस हमले में बहादुर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जो अभी भी अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं और जिंदगी, मौत की जंग लड़ रहे हैं। परिजनों ने एसएसपी मोहाली को बताया कि इस हमले के मुख्य आरोपी कुलविंदर सिंह उर्फ काकू और हरविंदर सिंह उर्फ बिंदर (दोनों सगे भाई) अब भी परिवार वालों को धमका रहे हैं। उन्होंने आरोपियों के लाइसेंसी असले को जब्त करने की भी मांग की है। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी जीरकपुर को आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर मामले की गंभीरता से जांच करने का आदेश दिए हैं। पिछले 12 दिनों से आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार मायूस है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed