फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Relationship broken after marriage, case filed for rape after calling in hotel

Crime News: शादी के बाद परिवार के कहने पर तोड़ा रिश्ता, फिर होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, बनाए अश्लील वीडियो

Fri, 16 Sep 2022 02:03 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Fri, 16 Sep 2022 02:03 AM IST
सार

युवती ने बताया कि उसका परिचय हरकंवलजीत सिंह से हुआ था और उसने सुनाम के एक गुरुद्वारा साहिब में शादी भी की थी। इसके बाद उसके परिवार के सदस्यों ने उसके रिश्ते को खारिज कर दिया। हरकंवलजीत ने उसका साथ देने के बजाय अपने परिवार का साथ दिया। इसके बाद उसके परिवार ने बिना तलाक लिए उससे रिश्ता तुड़वा दिया।

विज्ञापन
Relationship broken after marriage, case filed for rape after calling in hotel
misdeed - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जीरकपुर पुलिस ने 33 वर्षीय युवती की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ उसके साथ शादी करने और फिर रिश्ता टूटने पर होटल में बुलाकर दुष्कर्म और उसकी पिटाई करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान हरकंवलजीत सिंह निवासी गांव बुग्गा थाना सदर धुरी जिला संगरूर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि उसका परिचय हरकंवलजीत सिंह से हुआ था और उसने सुनाम के एक गुरुद्वारा साहिब में शादी भी की थी। इसके बाद उसके परिवार के सदस्यों ने उसके रिश्ते को खारिज कर दिया। हरकंवलजीत ने उसका साथ देने के बजाय अपने परिवार का साथ दिया। इसके बाद उसके परिवार ने बिना तलाक लिए उससे रिश्ता तुड़वा दिया। जब वह गर्भवती थी तो हरकंवलजीत सिंह उससे छुटकारा पाने के लिए लड़ने लगा था और उसे बहुत तकलीफ देने लगा था तो इसकी चिंता में उसका गर्भपात भी हो गया था। 
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि रिश्ता खत्म होने के बाद भी हरकंवलजीत सिंह उसे एक होटल में ले गया, यहां पर उसने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसकी अश्लील वीडियो और तस्वीरें लेकर उसको ब्लैकमेल करने लगा और बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की। उसने पुलिस से शिकायत करने को कहा तो वह मारपीट करके फरार हो गया। युवती ने बताया कि उसका मोबाइल फोन उसकी कार में ही रह गया था, जिसमें उनके अश्लील वीडियो और फोटो भी थे, जिन्हें उसने पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी हरकंवलजीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed