{"_id":"5eebd5da8ebc3e43163210f0","slug":"reiki-first-then-two-snatchers-riding-the-bike-escaping-the-chain-from-the-woman-s-neck-mohali-news-pkl3786034179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले रेकी की, फिर महिला के गले से चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार दो स्नैचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले रेकी की, फिर महिला के गले से चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार दो स्नैचर
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में वीरवार की सुबह बाइक सवार दो स्नैचर एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पीड़िम महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जीरकपुर पुलिस थाना एसएचओ गुरवंत सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एयरफोर्स हाई ग्राउंड रोड पर स्थित सुरिंदरा एनक्लेव में रहने वाले अजय ने बताया कि उनकी पत्नी शशि चंडीगढ़ में जॉब करती है। बुधवार को नाइट ड्यूटी होने के बाद वीरवार सुबह वह अपने घर लौटी। घर के बाहर सुबह करीब साढ़े 7 बजे जैसे ही स्कूटी पार्क करने लगी तो पीछे से बाइक पर सवार दो युवक वहां आए। इनमें से एक युवक ने बाइक से उतर कर उसके गले से सोने की चेन झपट ली और बाइक पर बैठकर अपने साथी के साथ वहां से फरार हो गया। अचानक हुई इस वारदात से पत्नी घबरा गई थी। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है।
सीसीटीवी में कैद हुए दोनों युवक, मुंह पर बांधा था रुमाल
शिकायतकर्ता अजय ने बताया कि बाइक सवार स्नैचर उसकी पत्नी का पहले से पीछा करते आ रहे थे। क्योंकि जब उनकी पत्नी स्कूटी पर घर पहुंची तो तभी दोनों उसके पीछे आ गए और गली में उसकी पत्नी को अकेला देख कर चेन झपट कर फरार हो गए। स्नैचिंग की यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।