फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   rehri fadi controversy, mohali nagar nigam, mohali depty commissioner, mohali mayor, mohali

रेहड़ी फड़ी का मामला फिर गर्माया, मेयर ने कमिश्नर को लिखा पत्र

Sat, 23 Jul 2016 10:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sat, 23 Jul 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
rehri fadi controversy, mohali nagar nigam, mohali depty commissioner, mohali mayor, mohali
मोहाली - फोटो : amar ujala
मोहाली नगर निगम में हाउस की मीटिंग में डिप्टी मेयर मनजीत सिंह सेठी और निगम कमिश्नर उमा शंकर के बीच हुए विवाद के बाद शहर में रेहड़ी फड़ियों का मामला एक बार फिर गरमा गया है। तहबाजारी विंग ने विवाद वाले दिन से ही बिना सिक्योरिटी रेहड़ी फड़ी उठाने से मना कर दिया था। अब मेयर ने शुक्रवार को निगम कमिश्रर को पत्र लिखकर तुरंत रेहड़ी फड़ियां उठाने के आदेश दिए हैं। वहीं, निगम कमिश्नर ने एसएसपी को पत्र लिखकर तहबाजारी विंग को सुरक्षा मुुुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


इस मामले में नगर निगम के तहबाजारी स्टाफ विंग के अधिकारियों का कहना है कि रेहड़ी फड़ी वालों का जब सामान उठाया जाता है तो लोग निगम मुलाजिमों से लड़ाई झगड़ा करते हैं। ऐसा हाल दुकानों के आगे सामान रखकर बैठे दुकानदारों का है। उन्होंने बताया कि निगम कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता ने एसएसपी मोहाली को पत्र लिखा है। इसमें पक्के तौर पर आठ से दस कर्मचारी निगम स्टाफ को देने के लिए कहा गया है, ताकि तहबाजाजरी कर्मचारी अपनी ड्यूटी को सही तरीके से अंजाम दे पाए। दूसरी तरफ इस मामले में मेयर कुलवंत सिंह ने शुक्रवार को निगम कमिश्नर उमा शंकर को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेहड़ी फड़ियां न उठाए जाने से शहर की सुंदरता पर ग्रहण लग रहा है। इसके अलावा लोगों को आने जाने में दिक्कत आ रही है। वहीं, हादसों का भी कारण रेहड़ियां बन रही हैं। ऐसे में उन्हें तुरंत हटाने की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक दबाव की स्थिति बताए
मेयर ने कमिश्नर को लिखे पत्र में कहा है कि यदि उन्हें इस काम में किसी प्रकार राजनीतिक दबाव पड़ रहा है तो इस बारे में तुरंत उन्हें बताया जाए, ताकि ऐसे लोगों को पहचाना जा सके। उन्होंने कहा कि शहर की सुंदरता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed