फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Registrations were done online but work was affected due to power cuts

Mohali News: रजिस्ट्रियां ऑनलाइन तो किया लेकिन बिजली कटों से काम हुआ प्रभावित

Tue, 10 Jun 2025 11:49 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Registrations were done online but work was affected due to power cuts
जीरकपुर। सरकार ने रजिस्ट्रियां ऑनलाइन करने का एलान तो कर दिया है लेकिन व्यवस्था का इंतजाम नहीं करने की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। मंगलवार को बिजली के अघोषित कटों के कारण तहसील दफ्तर का कामकाज काफी प्रभावित रहा। सुबह से कई बार बिजली के कट लगे, इसके अलावा दोपहर करीब तीन बजे से लेकर करीब चार बजे तक लगे कट के कारण लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

यहां हैरान करने वाली बात यह है कि नगर परिषद ने तहसील दफ्तर का जनरेटर का कनेक्शन काट दिया है। इस कारण बार-बार जा रही बिजली के कारण तहसील दफ्तर के काम की रफ्तार इतनी धीमी हो गई कि लोगों के पसीने छूट गए। लोगों ने कहा कि अगर जनरेटर चलता होता तो कम से कम समय पर उनके काम हो जाते और वह अपने घरों को चले जाते।
विज्ञापन




हमने कनेक्शन जानबूझकर नहीं काटा है, कोई खराबी आ गई होगी। हम उसे चेक करवा लेते हैं। - ईशान कुमार, जेई बिजली विभाग।



आज डेढ़ घंटा बिजली बंद रही है, जब हमने बिजली विभाग के एसडीओ से बात की तो पता चला के कोई जरूरी मरम्मत के चलते लाइट बंद है। हमारा खुद का जनरेटर नही है। नगर परिषद द्वारा जो कनेक्शन चल रहा था उसका कनेक्शन काटा हुआ है। लेकिन कार्यकारी अधिकारी से बात की है हमने उमीद है कल जनरेटर का कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा, ताकि लोग परेशान ना हो। -लवप्रीत सिंह, नायब तहसीलदार सब तहसील जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed