फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Regarding the mosque dispute, one party accused the other party of causing damage

Mohali News: मस्जिद विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर नुकसान पहुंचाने का लगाया

Fri, 16 May 2025 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Regarding the mosque dispute, one party accused the other party of causing damage
खरड़। कुछ दिन पहले गांव खानपुर में मस्जिद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पर मस्जिद को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए थे। इसको लेकर दोनों पक्ष पुलिस स्टेशन पहुंचे और अपना-अपना पक्ष पुलिस अधिकारियों के सामने रखा। खरड़ की जामा मस्जिद के इमाम मुक्ति कलीम अहमद ने बताया कि गांव खानपुर में बनीं हुई मस्जिद कई साल पुरानी है और उस पर मुस्लिम भाईचारे का अधिकार है। उन्होंने बताया कि इस जमीन पर प्रवीण कुमार नामक एक व्यक्ति कब्जा करना चाहता है और उसने गत दिनों मस्जिद की गुमंटी को नुकसान पहुंचाया था तो इसकी शिकायत वह पुलिस को दे चुके हैं। इस घटना को लेकर मुस्लिम भाईचारे में रोष है और दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई के लिए वह पुलिस स्टेशन में जमा हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं, जब प्रवीण कुमार समेत अन्य गांववासियों से बात की तो उन्होंने बताया कि यह मस्जिद और इसके साथ लगती जमीन सन् 1947 के बंटवारे की तकसीम के समय पाकिस्तान से आए लोगों को तबादले के तौर पर बांटी गई थी और इस पर गांववालों का कब्जा है। पूर्व पार्षद रोशन लाल ने कहा कि प्रवीण कुमार इस मस्जिद की सेवा लंबे समय से कर रहा है और मस्जिद को नुकसान पहुंचाने के आरोप, जो दूसरे पक्ष ने लगाए हैं वह गलत हैं। प्रवीण ने कहा कि इस जगह का रिकार्ड लेने के लिए वक्फ बोर्ड जालंधर को लिखा है और उम्मीद है कि जल्दी ही रिकार्ड मिल जाएगा।
विज्ञापन


जांच के बाद बनती कार्रवाई करेंगे
थाना सिटी खरड़ के एसएचओ अजितेश कौशल ने कहा कि प्रवीण कुमार की ओर से जगह के कागजात मंगवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रवीण कुमार की ओर से मस्जिद को कोई नुकसान पहुंचाया गया है तो उसकी जांच करके बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed