फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Records are not maintained in Nayagaon Municipal Council, demand for cleanliness raised

Mohali News: नयागांव नगर परिषद में रिकॉर्ड नहीं मेंटेन, सफाई की उठी मांग

Tue, 17 Feb 2026 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Records are not maintained in Nayagaon Municipal Council, demand for cleanliness raised
नयागांव। 12 फरवरी को पार्षदों ने सफाई कर्मचारियों की हाजिरी और उनके रजिस्टर के रिकॉर्ड खंगाले तो 120 में से केवल 55 सफाई कर्मचारी ही मौजूद मिले। जब सफाई कर्मचारियों के रजिस्टर को भी चेक किया गया तो उसमें भी काफी खामियां नजर आई। पूरा रिकॉर्ड मेंटेन नहीं किया गया था। पार्षदोें ने मामले की विजिलेंस जांच की मांग की है। प्रधान बलविंदर कौर ने कहा इससे पहले भी दो-तीन बार अन्य नगर पार्षदों ने सफाई कर्मचारियों की हाजिरी की चेकिंग की थी उस दौरान भी इनकी संख्या कम पाई गई थी। जिसके बाद उस दौरान नगर परिषद अधिकारी को इस बारे कार्रवाई करने को कहा था लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई न ही इसकी कोई जानकारी दी गई। पिछले चार-पांच महीना से सफाई कर्मचारियों का ठेका भी खत्म हो चुका है। आज तक सफाई कर्मचारियों के ठेकेदार का ठेका दोबारा नहीं किया गया है। इससे पता चल रहा है मिली भगत से नगर परिषद में कितना भ्रष्टाचार चल रहा है। इसलिए नगर परिषद प्रधान बलविंदर कौर, नप प्रधान के पति गुरध्यान सिंह, पार्षद अमनदीप कौर, पार्षद हरमेश सिंह नट्टू, पार्षद विनोद बंदोलिया, पार्षद विशाल मनसा पासी आदि ने नयागांव नगर परिषद में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर पिछले रिकॉर्ड की विजिलेंस जांच करने की मांग की। ताकि नयागांव नगर परिषद में हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed