{"_id":"6000ade88ebc3e2ef0280c92","slug":"rebelling-leaders-adamant-then-said-will-contest-elections-under-the-leadership-of-kulwant-singh-mohali-news-pkl4006851195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगावत करने वाले नेता अड़ें कुलवंत सिंह की अगुवाई में लडेगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगावत करने वाले नेता अड़ें कुलवंत सिंह की अगुवाई में लडेगे
विज्ञापन
मोहाली। निगम चुनाव के लिए अकाली दल की ओर से जारी की गई 28 उम्मीदवारों की पहली सूची के बाद पार्टी में हुई बगावत अब पार्टी हाईकमान के लिए भी चिंता बनती जा रही है। बगावती तेवर दिखाने वाले 20 से अधिक पूर्व पार्षदों और नेताओं को मनाने के लिए वीरवार को अकाली दल के तीन वरिष्ठ नेता शहर पहुंचे और करीब तीन घंटे तक उन्होंने नेताओं से बैठक की। वहीं, बगावत करने वाले नेताओं ने उन्हें दो टूक शब्दों में साफ कर दिया है कि वह कुलवंत सिंह की अगुवाई में अब चुनाव लड़ेंगे। भले ही इसके लिए उन्हें कोई भी नतीजा भुगतना पड़े। सूत्रों से पता चला है कि अब उक्त नेताओं ने शुक्रवार को एक बार फिर बैठक करने का फैसला लिया है।
जानकारी के मुताबिक बगावती नेताओं से बैठक करने के लिए अकाली दल के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा, डेराबस्सी के विधायक एनके शर्मा और बंटी रोमाना पहुंचे थे। सेक्टर-91 में बैठक हुई और इसमें तमाम बगावत करने वाले नेेेेता पहुंचे हुए थे। इस दौरान पार्टी हाईकमान की ओर से भेजे गए नेताओं ने बगावती तेवर दिखाने वाले नेताओं से सवाल-जवाब किए। इस पर नेताओं का कहना था कि जो पहली सूची जारी की गई है, उसमें कई नेताओं के नाम काट दिए गए हैं। जबकि उक्त लोगों के वार्ड में लोकसभा चुनाव हुए हों या विधानसभा चुनाव, उसमें पार्टी को लीड मिली है। वहीं, ऐसे नेताओं को टिकट काटने का सवाल नहीं है। दूसरा अभी तक कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। ऐसे में उम्मीदवार घोषित करने में इतनी जल्दबाजी की कोई जरूरत नहीं है। वहीं, नेताओं का कहना था कि अब वह कुलवंत सिंह की अगुवाई में ही चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए वह आजाद हो जाएंगे। हालांकि तीन सदस्यीय टीम का कहना था कि यह उचित नहीं है। नेताओं का कहना है कि उन्होंने अपनी राय रख दी है। ऐसे हालातों में अब उनके पास कोई विकल्प नहीं है।
इधर, अकाली दल ने जारी कर दी दूसरी सूची
जानकारी के मुताबिक अकाली दल की ओर से दूसरी सूची जारी कर दी है। यह जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्षद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा की ओर से दी गई। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नेता मनमोहन कौर के बेटे इंजीनियर जसपाल सिंह ने कांग्रेस छोड़कर अकाली दल ज्वाइन कर ली। उन्हें वार्ड नंबर-4 से चुनाव मैदान में उतारेंगे। जबकि सरबजीत सिंह पारस वार्ड नंबर 12, अजय पाल वार्ड नंबर 38, कमलजीत सिंह रूब्बी वार्ड नंबर 14 से उम्मीदवार बनाए गए हैं। वहीं, उनकी तरफ से आखिरी सूची भी जल्दी ही जारी कर दी जाएगी।