फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Reaching Chandigarh, Mohali and other districts of Punjab will become easier, CM handed over Ghaggar bridge to the public

Panchkula News: चंडीगढ़, मोहाली और पंजाब के अन्य जिलों पर पहुंचना होगा आसान, सीएम ने घग्गर पुल जनता को सौंपा

Sun, 20 Apr 2025 12:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Reaching Chandigarh, Mohali and other districts of Punjab will become easier, CM handed over Ghaggar bridge to the public
घग्गर पुल और विकास कार्यों का ​शिलान्यास और उद्घाटन करते सीएम नायब सिंह सैनी। संवाद 
सेक्टर-28 व 31 में करीब 4,64,59,000 रुपये की लागत से दो डिस्पेंसरियों के भवनों का किया शिलान्यास
विज्ञापन

पंचकूला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को 55.38 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में 50 करोड़ रुपये की लागत से घग्गर नदी पर नवनिर्मित पुल का उद्घाटन, सेक्टर-28 व 31 में करीब 4,64,59,000 रुपये की लागत से दो डिस्पेंसरियों के भवनों और बरवाला के गांव कनौली में 74,38,000 रुपये की लागत से ग्राम सचिवालय का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला को विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।

यह पुल पीआर-7 रिंग रोड का है हिस्सा
मुख्यमंत्री ने कहा कि घग्गर नदी पर पुल का निर्माण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने 50 करोड़ रुपये की लागत से किया है। यह पुल 360 मीटर लंबा और 16 मीटर चौड़ा है। अब इस पुल से जीरकपुर, राजपुरा, पटियाला और मोहाली एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान हो जाएगा। यह पुल विशेषकर उन लोगों के लिए एक शॉर्टकट का काम करेगा, जिनको पंचकूला के साउथ सेक्टरों, जीरकपुर या फिर चंडीगढ़ के साउथ सेक्टरों की तरफ आना-जाना पड़ता है। इससे लोगों की करीब 5 से 7 किलोमीटर की दूरी कम होगी और ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी। यह पुल पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ को जोड़ने वाले पीआर-7 रिंग रोड का हिस्सा है। जब यह रिंग रोड बन जाएगा, तो पंचकूला ही नहीं चंडीगढ़ को भी यातायात के दबाव से मुक्ति मिल जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला में घग्गर पार के सेक्टरों को जोड़ने वाला यह तीसरा पुल है। इस पुल के खुल जाने से सेक्टर-25, 26, 27, 28 और 31 के अलावा, बरवाला-रामगढ़ की तरफ से आने वाले लोगों को भी लाभ होगा। इस पुल का राष्ट्रीय राजमार्ग 5 व 7 और 152 से सीधा संपर्क होगा।
विज्ञापन


डिस्पेंसरी भवन का होगा निर्माण
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला के सेक्टर-28 का डिस्पेंसरी भवन 1.30 एकड़ और सेक्टर-31 का डिस्पेंसरी भवन 1.20 एकड़ में बनाया जाएगा। यह दोनों भवन 12 महीनों में बनकर तैयार हो जाएंगे। इनके बनने से पंचकूला के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के आने के बाद पंचकूला में विकास के नित नये आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्री माता मनसा देवी परिसर में संस्कृत कॉलेज भवन का निर्माण कार्य 22.19 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। आयोजन में हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, महापौर कुलभूषण गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed