फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   rapist escape fom police station

सोहाना थाने से दुष्कर्म का आरोपी फरार

Fri, 11 Oct 2019 01:52 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
rapist escape fom police station
मोहाली। सेक्टर-79 में बनाए गए अति आधुनिक सोहाना पुलिस थाने से दुष्कर्म का एक आरोपी फरार हो गया। इस मामले में सोहाना थाने की पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक वह फरार है। इस घटना के बाद से पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत सिंह नाम के आरोपी पर दुष्कर्म समेत कई अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपी को मंगलवार सोहाना थाने की पुलिस ने गिरफ्तार करके सोहाना थाने के लॉकअप में रखा गया था। बुधवार रात सात बजे के करीब आरोपी गुरप्रीत सिंह ने खुद को असहज महसूस करते लॉकअप से बाहर निकालने को कहा। बाहर आकर उसने बाशरूम जाने की बात कही। पुलिस वाले उसे बाशरूम में ले गए। वह बाहर उसका इंतजार करते रहे पर जब आरोपी काफी देर तक नहीं निकला तो वे दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। वहां देखा तो वह एग्जास्ट फैन तोड़कर फरार हो गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने तुरंत इस बारे में सीनियर अधिकारियों को बताया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत पूरे जिले में अलर्ट घोषित कर दिया। बता दें कि नए थाने में यह पहला मामला है। इससे पहले कुछ माह पूर्व बलौंगी थाने से नशेड़ी भाग गए थे पर बाद में पुलिस ने आरोपी दबोच लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed