फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ranjodh Singh Sarao becomes Bar Association President

Mohali News: बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने रणजोध सिंह सराओ

Sat, 12 Sep 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Ranjodh Singh Sarao becomes Bar Association President
मोहाली। मोहाली बार एसोसिएशन के चुनाव के नतीजे देर रात घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर रणजोध सिंह सराओ ने 246 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद के लिए उनके अलावा गुरविंदर सिंह औलख और सुनील कुमार प्रशार चुनाव मैदान में थे। गुरविंदर सिंह औलख को 200, जबकि सुनील कुमार प्रशार को 191 वोट मिले। मतगणना का काम देर रात तक चलता रहा। चुनाव परिणाम सामने आते ही विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बार के वकीलों में भी पूरे दिन चुनाव नतीजों को लेकर उत्सुकता बनी रही। चुनाव परिणाम के अनुसार कैशियर पद पर प्रभप्रीत सिंह ने 396 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

लाइब्रेरी इंचार्ज के पद पर वीरदविंदर 312 वोट लेकर विजयी रहे। वहीं, सचिव पद पर हरप्रीत सिंह ने 298 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव पद पर मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मनप्रीत कौर ने अपने प्रतिद्वंद्वी को महज एक वोट के अंतर से हराकर जीत हासिल की। महिला उपाध्यक्ष पद पर कुलविंदर कौर ने 250 वोट लेकर जीत दर्ज की। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर दलजीत सिंह पुनिया 312 वोट हासिल कर विजयी रहे। इस तरह मोहाली बार एसोसिएशन की नई टीम में रणजोध सिंह सराओ अध्यक्ष, प्रभप्रीत सिंह कैशियर, वीरदविंदर लाइब्रेरी इंचार्ज, हरप्रीत सिंह सचिव, मनप्रीत कौर संयुक्त सचिव, कुलविंदर कौर महिला उपाध्यक्ष और दलजीत सिंह पुणिया उपाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed