फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rang de Basanti fame kunal kapoor in mohali for leadership summit

'रंग दे बसंती' फेम कुणाल कपूर ने बताए मैनेजमेंट के फंडे, क्राउड फंडिंग और कई मुद्दों पर खुलकर बोले

Sun, 22 Sep 2019 12:51 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 22 Sep 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
Rang de Basanti fame kunal kapoor in mohali for leadership summit
कुणाल कपूर - फोटो : अमर उजाला
रंग दे बसंती फेम एवं केटो के संस्थापक कुणाल कपूर शनिवार को मोहाली में थे। वे यहां सेक्टर-81 नॉलेज सिटी स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में चल रही लीडरशिप समिट में शामिल हुए। समिट में उन्होंने क्राउड फंडिंग होप्स सोशल इम्पैक्ट बिजनेस सेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने क्राउंड फडिंग की बारीकियों व सफलता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि केटो एक भारतीय क्राउड फंडिंग प्लेटफॉर्म है। यह टेक्नोलॉजी और क्राउड फंडिंग स्पेस में एक शानदार सफलता की कहानी है।
विज्ञापन


यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसने कुछ समय में ही विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए करीब चार सौ करोड़ रुपये जुटाए हैं जो कि एक मिसाल है। कुनाल ने कहा कि अब वह समय दूर रह गया है, जब आपको कोई काम करना होता था लेकिन उसमें पैसे की दिक्तत बन जाती थी क्योंकि अब क्राउड फंडिंग नया हथियार बनकर उभरा है।
विज्ञापन


कपूर ने सोशल सेक्टर के सामने आने वाली चुनौतियों को बताया। उन्होंने कहा कि इस मंच को शुरू करने के लिए उनकी व्यक्तिगत प्रेरणाएं थीं। इतना ही नहीं, वे क्राउड फंडिंग का भविष्य भी देखते हैं क्योंकि इसमें कई चीजे हैं जिससे मॉनीटरिंग व अन्य चीजें होती हैं। उन्होंने किस तरह क्राउड फंडिंग के जरिए पहली सहायता भरनाटयम के लिए दी थी, यह बताया। वहीं इस दौरान उन्होंने बालीवुड व समाज सेवा के क्षेत्र के तुजुर्बे भी शेयर किए
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राउड फंडिंग लोगों की मदद के लिए यह सबसे बड़ा हथियार बनकर उभरी है। सोशल मीडिया क्राउड फंडिंग के बढ़िया प्लेटफार्म है। इसके माध्यम से आपको अपनी योजना लोगों को बतानी होती है। इसके बाद लोग आपके काम पर छोटी-छोटी इन्वेस्ट करते हैं। इसके बाद काफी पैसा इकट्ठा हो जाता है जिससे कि आसानी से कोई भी काम शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed