फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Randhawa, the new MLA who came into action even before taking oath, check the health management in the hospital

शपथ लेने से पहले ही एक्शन में आए नए विधायक रंधावा, अस्पताल में स्वास्थ्य प्रबंध जांचे

Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Randhawa, the new MLA who came into action even before taking oath, check the health management in the hospital
मरीजों का हाल जानते रंधावा। - फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। हलका डेराबस्सी से चुने गए नए विधायक कुलजीत सिंह रंधावा शपथ लेने से पहले ही एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने सिविल अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य प्रबंधों की जांचा और वहां मौजूद मरीजों के साथ बातचीत कर दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों व कर्मियों को निर्धारित समय पर अस्पताल में पहुंचने की हिदायत दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिए सत्ता में आई है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधकों को हिदायत दी कि वह सरकारी की ओर से दी जाने वाली मुफ्त दवाइयां ही मरीजों को दें। दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में बड़े सुधार किए जाएंगे। इसके प्रभाव आने वाले कुछ दिनों में नजर आएंगे। एसएमओ डॉक्टर संगीता जैन से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों को इस अस्पताल के बारे में एक भ्रम है कि यहां इलाज के लिए आने वाले गरीब लोगों को इलाज के बजाय चंडीगढ़ सेक्टर 32 या पीजीआई रेफर कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसा नहीं होना चाहिए बल्कि यहां मरीजों को अच्छा इलाज दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

अस्पताल की सभी कमियां की जाएंगी दूर
रंधावा ने कहा कि यदि अस्पताल में दवाओं, उपकरणों, किसी भी प्रकार के परीक्षण, एक्स-रे मशीन, स्टाफ, डॉक्टरों की कमी है तो इसकी सूचना दी जाए। उच्च अधिकारियों के परामर्श से सभी कमियों को दूर किया जाएगा। अस्पताल पर डेराबस्सी निर्वाचन क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोग निर्भर हैं। इसमें कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
अस्पताल के कर्मचारियों को कहा कि ड्यूटी में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों का पूरा ख्याल अस्पताल में रखा जाना चाहिए। एसएमओ ने उन्हें आश्वासन दिया कि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
कैपशन- सिविल अस्पताल में मरीजों से बातचीत करते हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed