फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rainwater entered the shanty; sleeping two-year-old child drowned to death

Mohali News: बारिश का पानी झुग्गी में घुसा, सो रहे दो साल के मासूम की डूबकर मौत

Mon, 14 Sep 2026 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Rainwater entered the shanty; sleeping two-year-old child drowned to death
मोहाली। खरड़ की एक झुग्गी बस्ती में रविवार को हुई मूसलाधार बारिश ने एक गरीब परिवार पर कहर बरपाया। निचले इलाके में बने कच्चे घर में बारिश का पानी तेजी से घुस गया, जिससे नीची खाट पर सो रहे दो साल के मासूम देवा की डूबकर मौत हो गई। हादसे के समय देवा के माता-पिता अरुणा और बसंत मजदूरी के लिए चंडीगढ़ गए हुए थे। घर में मौजूद अन्य बच्चे पानी की गंभीरता को समझ नहीं पाए, वे वहां से निकल गए। इस कारण मासूम की जान चली गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार को बारिश के दौरान बस्ती के निचले हिस्से में अचानक पानी भरने लगा। पानी पहले सड़क के आसपास इकट्ठा हुआ और फिर तेजी से घरों की ओर बढ़ गया।
विज्ञापन

महज दो मिनट के भीतर पानी इतनी तेजी से बढ़ा कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। सड़क किनारे बनी एक रुकावट के टूटने से पानी का बहाव और तेज हो गया। देखते ही देखते देवा का कच्चा घर पूरी तरह जलमग्न हो गया। देवा घर के अंदर छोटी खाट पर सो रहा था। घर में तीन-चार अन्य बच्चे भी मौजूद थे, लेकिन वे पानी के बढ़ते स्तर की गंभीरता को नहीं समझ पाए। नीची खाट पर सो रहे देवा पर किसी का ध्यान नहीं गया। जब खतरे का पता चला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन मासूम देवा की मौत हो चुकी थी। बारिश के पानी में डूबे घर से बच्चे को बाहर निकाला गया तो परिवार में कोहराम मच गया। देवा के मामा ने बताया कि परिवार के सदस्य मजदूरी के लिए चंडीगढ़ गए थे। इसी दौरान उन्हें देवा के डूबने की दुखद सूचना मिली। वे तुरंत खरड़ लौटे, लेकिन तब तक उनका मासूम भांजा दुनिया छोड़ चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed