{"_id":"5d27a1438ebc3e6ccf653344","slug":"rain-mohali-news-pkl3440577139","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से गिरे पेड़, बारिश से जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से गिरे पेड़, बारिश से जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत
विज्ञापन
पटियाला से वीआईपी रोड की तरफ जाने वाली सड़क पर गिरा पेड़।
- फोटो : MOHALI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। वीरवार सुबह करीब 11 बजे आंधी के साथ तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई हो गए। कालोनियों में जलभराव के चलते लोगों का जीवन सुबह से शाम तक अस्त व्यस्त रहा। कई जगहों पर पेड़ बिजली के तारों पर गिरने से बिजली सप्लाई प्रभावित रही। वहीं पेड़ों के सड़क पर गिरने से यातायात भी प्रभावित रहा।
इन इलाकों में जलभराव
वार्ड नंबर नौ पभात गांव के गली नंबर दो के कई घरों में बारिश का पानी भर गया। पीरमुच्छल्ला की मेन सड़कों और बलटाना के हरमिलापन नगर फेस-वन में भी जलभराव हो गया। पभात के शिवालिक विहार और एकेएस कालोनी, लोहगढ़ के दशमेश और बादल कालोनी, बलटाना की ट्रिब्यून कालोनी, ढकोली के एकता विहार, गुरुनानक एनक्लेव, गाजीपुर रोड पर रेलवे अंडरपास आदि जगहों पर जलभराव ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी।
इन जगहों पर गिरे पेड़
वार्ड नंबर 19 लोहगढ़ पार्क के सामने लगा एक बड़ा पेड़ आंधी के चलते गिर गया। वहीं, लोहगढ़ से वीआईपी रोड को जाने वाली सड़क पर भी एक पेड़ आंधी के दौरान टूट गया और बिजली के खंभे पर जाकर टिक गया। तार आपस में टकराने के चलते कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। मरम्मत के बाद दोपहर तक बिजली सप्लाई बहाल की गई।
विज्ञापन
12 साल पुराना पेड़ काटा
एक तरफ़ पंजाब सरकार मिशन हरियाली और खुशहाली के अंतर्गत अधिक से अधिक पेड़ लगाने और वातावरण की देखरेख के दावे कर रही है, वहीं विकास और निर्माण कार्यों के चलते पेड़ काटने की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। ताजा मामला पटियाला सड़क पर स्थित डिफेंस एनक्लेव में सामने आया, जहां एक शोरूम के प्लाट के किनारे लगे करीब 12 साल पुराने नीम के पेड़ को शोरूम मालिक ने काट दिया। इसका लोगों और राहगीरों को काफी लाभ मिलता था। प्लाट मालिक ने यह पेड़ वन विभाग और नगर काउंसिल से बिना मंजूरी लिए बुधवार को जेसीबी की मदद से कटवा दिया। जिसे लेकर लोगों में काफी रोष है।