{"_id":"57bcab394f1c1bcd33d4ef43","slug":"raily-ander-bridge-derabassi-over-flow-rain-water","type":"story","status":"publish","title_hn":" रेलवे अंडरब्रिज भरा पानी, आवाजाही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अंडरब्रिज भरा पानी, आवाजाही ठप
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Wed, 24 Aug 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
नक्खी घाट में पावरलूम में घुसा बाढ़ का पानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार व मंगलवार की बारिश से शहर में कई स्थानों पर पानी भर गया। बाजार समेत दर्जनभर कालोनियों के मकानों व दुकानों में बरसाती पानी घुस आया, जिससे सामान्य जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। वहीं, अंबाला कालका रेलमार्ग पर के अंडरब्रिजों में पानी से भरने से आवाजाही ठप हो गई। बकरपुर व जनेतपुर में स्थानीय पार्षद समेत नगर प्रशासन के खिलाफ रोष है।
डेराबस्सी नगर परिषद के वार्ड -12 के तहत रेलवे लाइन के जनेतपुर व बकरपुर स्थित अंडरब्रिज में पानी भर गया। इससे आवाजाही ठप हो गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बकरपुर के कुलदीप सिंह सोनू, लाभ सिंह, साहब सिंह, करम सिंह व सुखजीत सिंह ने बताया कि पानी भरने से लोगों को कई किमी लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं स्कूल बसें भी इन गांवाें में नहीं आ रही हैं। दो दिन से बच्चों को खुद लाने ले जाने की कसरत करनी पड़ रही है। दो दिन से लोगों को ट्रैक्टरों की सहायता से मोटर के जरिए पाइपों से पानी निकालना पड़ रहा है। जनेतपुर के पूर्व सरपंच बलबीर बल्ला ने कहा कि 85 फीसदी वोट डालने के बावजूद स्थानीय पार्षद एक बार भी गांव की दयनीय हालात देखने नहीं आए। गांव आना तो दूर, वह फोन भी नहीं उठाते। लोगों ने बताया कि यहां पानी भरने से लोगों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध करवाने की मांग की है। बीते दो महीने से पानी की निकासी से जूझ रहे मुख्य बाजार की दर्जनों दुकानों सहित गलियों में गंदा पानी घुस आया। यहां हमेशा की तरह फायर ब्रिगेड के इंजन से पानी पंप करना पड़ा।