{"_id":"6046992d8ebc3ec89a5c5ca3","slug":"railway-line-will-be-laid-from-daulatpur-chowk-to-mukerian-mohali-news-pkl406487573","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौलतपुर चौक से मुकेरियां तक बिछेगी रेलवे लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौलतपुर चौक से मुकेरियां तक बिछेगी रेलवे लाइन
विज्ञापन
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का दौरा करते अधिकारी।
- फोटो : MOHALI
चंडीगढ़। दौलतपुर चौक से मुकेरियां तक रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। अभी 53 किमी रेल मार्ग तैयार करने के लिए भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है। 2021 तक जमीन अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया जाएगा। ये कहना है, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल का। वह सोमवार की शाम चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने रेलवे की ओर से यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया।
महाप्रबंधक ने बताया कि चंडीगढ़ से दौलतपुर चौक तक पहुंच चुकी है और आगे का कार्य प्रगति पर है। वहीं, इस रेल लाइन को मुकेरियां के साथ जोड़ने के लिए पंजाब क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस रेल मार्ग के निर्माण से चंडीगढ़ के लोगों को एक अतिरिक्त रूट मिल जाएगा। इसके बाद इस रूट पर रेल ट्रैफिक भी बढ़ेगी। इस रूट पर नई ट्रेनों को शुरू करने का प्रस्ताव भी रहेगा। इस मौके पर अंबाला डिवीजन के डीआरएम जीएम सिंह, चंडीगढ़ के स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह और ट्रैफिक इंस्पेक्टर टीपी सिंह भी मौजूद थे।
नंगल तलवाड़ा रेलवे लाइन का कार्य प्रगति पर
जीएम आशुतोष गंगल ने बताया कि नंगल-तलवाड़ा रेलवे लाइन का कार्य काफी हद तक पूरा हो चुका है। पंजाब क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। इसमें प्रदेश सरकार की सहायता ली जा रही है। जैैसे ही भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा होगा। इस रेल लाइन को मुकेरियां तक जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
यहां किया निरीक्षण
महाप्रबंधक ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चंडीगढ़ यार्ड में प्वाइंट संख्या 129-बी का निरीक्षण किया। उन्होंने एसएंडटी, डब्ल्यूएसओ क्लास रूम, पावर केबिन, रनिंग रूम, लॉबी, सर्कुलेटिंग एरिया और मेन पोर्च का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कार्मिक विभाग की ओर से लगाए गए एचआरएमएस और आरईएसएस क्योस्क का उद्घाटन और एचआरएमएस पुस्तिका का वितरण किया। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के निकट वीआईपी लाउंज में स्टेशन रि-लोकेशन प्लान पर चर्चा की।