फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Raid conducted at 'Spa Alpine' in Sector-82; several young women rescued; operator arrested, center sealed.

Mohali News: सेक्टर-82 के स्पा एलपाइन पर छापा, कई युवतियों को रेस्क्यू किया<bha>;</bha> संचालक गिरफ्तार, सेंटर सील

Wed, 14 Oct 2026 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Raid conducted at 'Spa Alpine' in Sector-82; several young women rescued; operator arrested, center sealed.
मोहाली। शहर के सेक्टर-82 स्थित स्पा एलपाइन पर आईटी सिटी थाना पुलिस ने छापा मारकर कई युवतियों को रेस्क्यू किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दूसरे राज्यों की युवतियों को नौकरी और अच्छी कमाई का झांसा देकर मोहाली लाया जाता था और स्पा सेंटर की आड़ में उनसे देह व्यापार करवाया जाता था। पुलिस ने सेंटर को सील कर आरोपी के खिलाफ इमोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट, 1956 की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना आईटी सिटी के प्रभारी अमनदीप कंबोज के अनुसार, डीएसपी हरसिमरन सिंह बल्ल के निर्देश पर पुलिस टीम एयरपोर्ट रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सेक्टर-82 स्थित स्पा एलपाइन में मसाज सेंटर की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार करवाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर वहां मौजूद युवतियों को रेस्क्यू किया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया कि दूसरे राज्यों की युवतियों को नौकरी और अच्छी कमाई का लालच देकर मोहाली लाया जाता था। आरोप है कि यहां स्पा सेंटर की आड़ में उनसे देह व्यापार करवाया जाता था। पुलिस ने रेस्क्यू की गई युवतियों को उनके परिवारों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश

पुलिस ने आरोपी संचालक रोहित को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवतियों को दूसरे राज्यों से कौन लाता था, उन्हें नौकरी का झांसा देने में किन लोगों की भूमिका थी और क्या इस कथित धंधे में अन्य लोग भी शामिल हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed