फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Quality of rainwater pipes in Vishranti City questioned; residents halt work

Mohali News: विश्रांति सिटी में बरसाती पानी की पाइपों की गुणवत्ता पर सवाल, लोगों ने रुकवाया काम

Fri, 25 Sep 2026 02:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Quality of rainwater pipes in Vishranti City questioned; residents halt work
जीरकपुर। गाजीपुर रोड स्थित विश्रांति सिटी सोसायटी में नगर परिषद की ओर से बरसाती पानी की पाइपें डालने और इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने का काम बुधवार को स्थानीय निवासियों ने रुकवा दिया। लोगों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए नगर परिषद अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जांच की मांग की। स्थानीय निवासी बिरेंद्र सिंह, राजिंदर शर्मा, एमसी शर्मा, रमेश, ईश्वर धूल, रामेश्वर व अन्य ने आरोप लगाया कि बरसाती पानी की निकासी के लिए इस्तेमाल की जा रही पाइपें कमजोर हैं और कुछ पाइपों में दरारें भी हैं। उनका दावा है कि काम के दौरान कई घरों के निजी सीवरेज कनेक्शन क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिन्हें अभी तक ठीक नहीं किया गया। लोगों ने बरसाती पानी को सीवरेज लाइन से जोड़ने पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे भविष्य में सीवरेज जाम होने की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन



निवासियों ने सड़क निर्माण में उचित ढाल नहीं रखने और इंटरलॉकिंग टाइलों की मोटाई व गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर कंक्रीट पाइप और दूसरी ओर प्लास्टिक पाइप जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों ने टेंडर में निर्धारित मापदंडों के अनुसार काम कराने और सामग्री की तकनीकी जांच कराने की मांग की। कोट्स ::: काम लोगों की सुविधा के लिए करवाया जा रहा है। यदि किसी सामग्री की गुणवत्ता पर लोगों को आपत्ति है तो उसे जांच के बाद बदला जाएगा। इंटरलॉकिंग टाइल्स की गुणवत्ता भी चेक करवाई जाएगी। शिकायत अभी नहीं मिली है, फिर भी अधिकारियों को मौके पर भेजकर जांच करवाई जा रही है। लोगों का पैसा है, काम उनकी संतुष्टि के अनुसार होगा। गुरप्रीत सिंह, प्रधान, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed