फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Pushed the person down first, then snatched the bike and escaped

पहले धक्का देकर व्यक्ति को नीचे गिराया, फिर बाइक छीनकर हुए फरार

Mon, 13 Dec 2021 01:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Pushed the person down first, then snatched the bike and escaped
मोहाली। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 में एक व्यक्ति को नीचे गिराकर कुछ लोग उसका पल्सर बाइक छीनकर फरार हो गए। साथ ही धमकी देकर गए हैं कि उसने किसी को कुछ बताया तो उसे जान से मार देंगे। इस वारदात में नीचे गिरने से पीड़ित घायल गया है। इस वारदात में पीड़ित नवीन सिंह की शिकायत पर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी की पुलिस ने केस दर्ज कर इलाके में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग देखनी शुरू कर दी है। जिससे आरोपियों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नवीन सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात वह इंडस्ट्रियल से अपनी पल्सर बाइक पर सवार होकर एक कच्चे रास्ते से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान अचानक कुछ लोग उसके पास पहुंचे और उनकी बाइक को धक्का देकर उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद उसकी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। साथ ही जाते हुए धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed