फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   purse missing, girls purse missing, girls purse missing in auto

जालंधर से आई युवतियों का ऑटो में खोया पर्स, पुलिस में शिकायत

Sat, 28 May 2016 10:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sat, 28 May 2016 10:16 AM IST
विज्ञापन
purse missing, girls purse missing, girls purse missing in auto
कपूरथला में महिला के साथ पर्स स्नैचिंग - फोटो : डेमो फोटो
मोहाली में जालंधर से फेज-5 स्थित एक इमिग्रेशन में कंसल्टेंसी के लिए आईं युवतियों का पर्स ऑटो में छूट गया। पर्स में आईफोन एस-5, एटीएम कार्ड, दस हजार रुपये और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। युवतियों ने फेज-11 थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। दोनों जालंधर के एक प्राइवेट अस्पताल में स्टॉफ नर्स हैं।
विज्ञापन


इस बारे हरसिमरन ने बताया कि वह सहेली जसवीर के साथ शुक्रवार सुबह जालंधर से आईं थीं। उन्होंने फेज-6 से ऑटो लेकर फेज-5 स्थित एक इमिग्रेशन कंपनी में गईं। वहां से काम निबटाकर करीब 10 मिनट बाद लौर्ट आइं। इसके बाद ऑटो चालक को फेज-10 स्थित एक अन्य इमिग्रेशन कंपनी में ले गईं। वहां काम निबटाने के बाद युवतियां ऑटो चालक से सेक्टर-22 में ले जाने के लिए कहा। हरसिमरन ने बताया कि इस पर चालक ने 300 रुपये और देने की बात कही। इसलिए उन्होंने चालक से कहा कि उनको ऐसी जगह उतार दो, जहां से सेक्टर-22 के लिए ऑटो जाते हों। ऑटो चालक ने कुछ दूर जाकर फेज-9/10 की डिवाइडिंग रोड पर उतार दिया। लेकिन, अचानक उन्हें पता चला की पर्स तो ऑटो में रह गया है। इसके बाद थाने की जानकारी नहीं होने के कारण वह करीब पांच तक शहर में भटकतीं रहीं। युवतियों की शिकायत पर थाना फेज-11 डीडीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


फोन ऑन जा रही घंटी
पीडित युवती हरसिमन ने बताया कि उसका फोन आन है और रिंग जा रही है। लेकिन कोई उठा नहीं रहा। यदि पुलिस तुरंत ट्रेस कर ले तो पता चल जाएगा। युवतियों ने बताया कि जिस ऑटो में पर्स भूली हैं उसका चालक बुजुर्ग है और एक टांग खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed