{"_id":"5f8df6038ebc3e9b9e6c6443","slug":"purchase-of-one-lakh-32-thousand-207-metric-tonnes-of-paddy-in-the-district-mohali-news-pkl3915318149","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एक लाख 32 हजार 207 मीट्रिक टन धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एक लाख 32 हजार 207 मीट्रिक टन धान की खरीद
विज्ञापन
मोहाली। कोविड काल में जिले की मंडियों में धान की खरीद और लिफ्टिंग का काम पूरी तेजी से चल रहा है। कोविड गाइड लाइन का पालन करने के लिए प्रशासन की तरफ से जिले में 27 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं।
मंडियों में अब तक एक लाख 32 हजार 207 मीट्रिक धान की खरीद हुई। इतना ही नहीं मंडियों में से एक लाख आठ हजार 850 मीट्रिक टन की लिफ्टिंग भी हो चुकी है। साथ ही खरीदे गए धान की अदायगी के रूप में किसानों को 181 करोड़ 56 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
डीसी ने बताया कि खरीद एजेंसी पनग्रेन ने 32 हजार 385 मीट्रिक टन, पनसप ने 22 हजार 759 मीट्रिक टन, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कॉरपोरेशन ने 16 हजार 227 मीट्रिक टन, एफसीआई ने नौ हजार 411 मीट्रिक टन व व्यापारियों ने 168 मीट्रिक टन धान की खरीद खरीदा है। डिप्टी कमिश्नर ने किसानों से अपील की है कि पराली को आग न लगाएं। इसकी जगह उसे खेतों में ही खपाने को प्राथमिकता दें। इससे जमीन की उपजाऊ शक्ति में बढ़ोत्तरी होती है।