Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjabi singer Jawanda passes away after 11 days on ventilator

Mohali News: 11 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद पंजाबी गायक जवंदा का निधन

Thu, 09 Oct 2025 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Punjabi singer Jawanda passes away after 11 days on ventilator
फोर्टीस अस्पताल से शव को सेक्टर 71 जवंदा के घर पर एंबुलेंस में लाया गया।
-पिंजौर के पास सड़क हादसे में हुए थे गंभीर जख्मी, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में ली अंतिम सांस
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। पंजाबी गायक व अभिनेता राजवीर जवंदा का 11 दिन तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद बुधवार को निधन हो गया। मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण सुबह 10:55 बजे उन्होंने मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही पंजाबी संगीत, फिल्म जगत और उनके प्रशंसक शोक में डूब गए। 27 सितंबर को राजवीर बद्दी से शिमला जा रहे थे। पिंजौर के पास उनकी बाइक फिसल गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें नजदीकी सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा था। नाजुक स्थिति के कारण उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया था।

फोर्टिस में भर्ती होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनकी रीढ़ की हड्डी और मस्तिष्क में गंभीर चोट आई थी। उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो सका। डॉक्टरों ने बुधवार सुबह 10:55 बजे राजवीर जवंदा के निधन की पुष्टि की। अस्पताल के बुलेटिन में कहा गया कि सड़क हादसे के बाद उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस की नौकरी छोड़ बने थे गायक
राजवीर जवंदा पुलिस की नौकरी छोड़ने के बाद गायकी के पेशे में आए थे। उन्होंने अपनी एक फिल्म में सूबेदार जोगिंदर सिंह में सिपाही का किरदार भी निभाया था। उनके पिता करम सिंह भी पुलिस सेवा में थे। पिता के अलावा उनके परिवार में मां परमजीत कौर, पत्नी अश्विंदर कौर, दो बच्चे व एक छोटी बहन है। उनके सभ्याचारक गीत काफी प्रसिद्ध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगा अंतिम संस्कार
जवंदा के पार्थिव शरीर को फोर्टिस हॉस्पिटल से फेज-6 सिविल हॉस्पिटल मोहाली लाया गया जहां भारी सुरक्षा के बीच पोस्टमॉर्टम हुआ। परिवार शाम पौने 5 बजे शव लेकर लुधियाना के पैतृक गांव जगरांव के लिए रवाना हुआ। उनका अंतिम संस्कार वीरवार सुबह 11 बजे गांव में ही उनके घर के पास किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मसान और स्पीकर कुलतार सिंह संधवां समेत कई राजनेताओं व फिल्म-संगीत जगत के कलाकारों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed