फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab University Chandigarh team won the gold medal, finishing first with a score of 1621.

Mohali News: पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम ने जीता गोल्ड, 1621 स्कोर के साथ रही अव्वल

Mon, 02 Mar 2026 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Punjab University Chandigarh team won the gold medal, finishing first with a score of 1621.
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज-6 शूटिंग रेंज में चल रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप 2025-26 का रविवार को समापन हो गया। आखिरी दिन 50 मीटर फ्री पिस्टल मेन टीम स्पर्धा में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम ने 1621 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। टीम में मानव सिंह, सरबजोत सिंह और वीर अर्जुन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय को पोडियम के शीर्ष स्थान तक पहुंचाया।
दूसरे स्थान पर जीएनडीयू अमृतसर की टीम रही। उमेश चौधरी, अवप्रीत सिंह और आर्यन कुमार ने 1620 स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और गोल्ड व सिल्वर के बीच केवल एक अंक का अंतर रहा। तीसरे स्थान पर महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक की टीम 1605 स्कोर के साथ रही। टीम में आशिष मलिक, कपिल और यशवंत कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
विज्ञापन


व्यक्तिगत स्पर्धा में कमलजीत अव्वल
50 मीटर फ्री पिस्टल मेन इंडिविजुअल वर्ग में एलपीयू यूनिवर्सिटी के कमलजीत ने 559 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। केएल यूनिवर्सिटी के मुकेश ने 555 स्कोर के साथ सिल्वर और जीएनडीयू अमृतसर के उमेश चौधरी ने 554 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।चैंपियनशिप के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उच्च स्तर का प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed