{"_id":"6581f950a2cc62d6540b7fad","slug":"punjab-state-human-rights-commission-seeks-response-from-dc-on-garbage-heap-in-sunny-enclave-and-tdi-mohali-news-c-71-1-mli1001-9407-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सनी एनक्लेव और टीडीआई में कूड़े के ढेर पर पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग ने डीसी से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सनी एनक्लेव और टीडीआई में कूड़े के ढेर पर पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग ने डीसी से मांगा जवाब
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग ने शहर की सड़कों पर बिखरे कूड़े का स्वत: संज्ञान लेते हुए डीसी आशिका जैन से 23 फरवरी तक रिपोर्ट मांगी है। आयोग के नोटिस आने के तीन दिन बाद अफसरों ने पटियाला की राव के दोनों किनारों की सफाई करवा दी। वहीं, सनी एनक्लेव का कूड़ा अब तक गमाडा और नगर परिषद खरड़ ने नहीं उठाया है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। यहां बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति संत प्रकाश और सदस्य न्यायमूर्ति निर्मलजीत कौर ने अखबार में छपी खबर का संज्ञान लेकर नोटिस भेजा था। इसके बाद डीसी के कहने पर अब निगम की टीम ने सफाई अभियान शुरू कर दिया। निगम के इंस्पेक्टर लविंदर सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र कूड़े और गंदगी से भरा था। हम दो दिन से सड़क के किनारों से कचरे के ढेर साफ कर रहे हैं। लोगों को भी समझना चाहिए और खुले में कूड़ा नहीं फेंकना चाहिए। सूत्रों से पता चला है कि स्थानीय निकाय विभाग मोहाली के प्रमुख सचिव अजोय शर्मा भी जल्द ही मोहाली की सड़कों पर सफाई का निरीक्षण करेंगे।
पीआर 7 स्लिप रोड कूड़े के कारण आवाजाही के लिए बंद
न्यू सनी एन्क्लेव के पास मुल्लांपुर की ओर जाने वाली पीआर 7 स्लिप रोड का 200 मीटर से अधिक हिस्सा कूड़े के नीचे दबा हुआ है। इस कारण सड़क आवाजाही के लिए अभी भी बंद है। इलाके में फेंके कूड़े के बारे में खरड़ के ईओ मनवीर सिंह गिल ने कहा कि उन्होंने अभी ज्वाइन किया है। वह जल्द ही समस्या दूर कराएंगे।