फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab School Education Board's 5th and 8th term-1 examinations will start from 20 December

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड: 5वीं और 8वीं की टर्म-1 की परीक्षाएं 20 दिसंबर से शुरू, डेटशीट जारी

Wed, 24 Nov 2021 01:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली(पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली(पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 24 Nov 2021 01:59 AM IST
सार

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की 5वीं और 8वीं की टर्म-1 की परीक्षा की डेटशीट जारी हो गई है। 5वीं की सेल्फ केंद्रों और 8वीं की परीक्षा बोर्ड द्वारा गठित केंद्रों में होगी।

विज्ञापन
Punjab School Education Board's 5th and 8th term-1 examinations will start from 20 December
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की 5वीं और 8वीं की टर्म-1 की परीक्षा 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलेगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होगी। परीक्षा के दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। 5वीं कक्षा की परीक्षा सेल्फ परीक्षा केंद्रों और 8वीं की परीक्षा बोर्ड की ओर से गठित परीक्षा केंद्रों में होगी। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूपीएसईबीडॉटएसीडॉटआईएन से हासिल की जा सकती है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कक्षा 5वीं की परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होगी। परीक्षा को ओएमआर शीट पर डिटेल भरनी होगी। पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। यह परीक्षा बहु विकल्प प्रश्नों पर आधारित होंगी और इनका हल ओएमआर शीट पर करना होगा। परीक्षा मुख्य पांच विषयों की ली जाएगी और 50 पाठयक्रम के मुताबिक ली जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः चंडीगढ़: पेक समेत चार संस्थानों ने मिलकर बनाया इलेक्ट्रिक मास्क, वायरस नहीं फटकेगा पास
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दिव्यांग छात्रों की परीक्षा स्कूल में ली जाएगी। इसी तरह 8वीं कक्षा की चरण एक परीक्षा भी 20 दिसंबर से शुरू होगी। यह परीक्षा भी सुबह की शिफ्ट में होगी। अन्य नियम कक्षा 5वीं की तरह ही रहेंगे और चरण एक में प्रयोग परीक्षाएं होंगी। इसके साथ ही बोर्ड ने परीक्षा संबंधी स्पेशल कंट्रोल रूम गठित कर दिए हैं।

यहां पर फोन करके छात्रों की दिक्कतों को दूर किया जाएगा। इसके अलावा बच्चे अपने जिले से संबंधित अधिकारियों से बात कर पाएंगे। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा में बच्चों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। बता दें कि इससे पहले बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के चरण एक की परीक्षा की डेटशीट जारी की थी। इसके अलावा छात्रों को आ रही दिक्कतों को पहल के आधार पर दूर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed