फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   punjab local bodies additional project director slaps a youngman

पंजाब निकाय विभाग के अतिरिक्त प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने नौजवान के जड़ा तमाचा

Sun, 20 Oct 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
punjab local bodies additional project director slaps a youngman
जीरकपुर। पंजाब निकाय विभाग में अतिरिक्त प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर तैनात सीनियर अधिकारी ने कानून हाथ में लेते हुए नौजवान के मुंह पर तमाचा जड़कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। यही नहीं उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित नौजवान को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया और डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधिकारियों को उक्त सीनियर अधिकारी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच एएसआई बलजिंदर सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन

जीरकपुर के पाल्म एनक्लेव के मकान नंबर-30 के रहने वाले पारस वर्मा पुत्र शशि मोहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका अपने पिता के साथ प्रॉपर्र्टी विवाद को लेकर एक केस एडीसी मोहाली के पास विचाराधीन है। उनके द्वारा 18 जुलाई 2018 को सुनाए फैसले के अनुसार पिता शशि मोहन के पास करीब 15 लाख रुपये का गोल्ड पड़ा है जो पारस वर्मा का है। अगर पिता शशि मोहन सारा गोल्ड पारस वर्मा को दे देते हैं तो मकान पर उनका कब्जा माना जाएगा। शनिवार को पारस अपने घर में था। इस दौरान पंजाब निकाय विभाग के सुनील दत्त वर्मा करीब 9 से 10 लोगों के साथ आ पहुंचे। उन्होंने जबरदस्ती पारस से मकान की चाबी छीनने की कोशिश की, परन्तु पारस ने चाबी देने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने उसके मुंह पर थप्पड़ जड़ते हुए उसे जख्मी कर दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। आरोप है कि सीनियर अधिकारी सुनील दत्त वर्मा ने उसे और उसके बच्चों को जान से मरवाने की धमकी दी है।
विज्ञापन

अतिरिक्त प्रोजेक्ट डायरेक्टर को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस
पारस की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पंजाब निकाय विभाग के अतिरिक्त प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुनील दत्त वर्मा को नोटिस भेजकर जांच में शामिल होने के लिए कहा है। जांच अधिकारी एएसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि सीनियर अधिकारी को जांच में शामिल होने केकहा गया है। इसके बाद आगामी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हमारा पारिवारिक मामला है : सुनील दत्त
मेरे ऊपर लगाए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। मैंने किसी पर हाथ नहीं उठाया। पारस के साथ हमारा पुराना पारिवारिक मामला है, जिसे सुलझाने के लिए वहां आया था। वैसे भी शनिवार होने के चलते मैं कोई ऑफिशियल ड्यूटी पर नहीं था। -सुनील दत्त वर्मा, अतिरिक्त प्रोजेक्ट डायरेक्टर, पंजाब निकाय विभाग, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed