फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab election 2022: 70 mobile theft in roadshow of Priyanka Gandhi in Zirakpur

पंजाब चुनाव: प्रियंका गांधी के रोड शो में 70 मोबाइल चोरी, आचार सहिंता के उल्लंघन का भी आरोप, प्रत्याशी को नोटिस जारी

Mon, 14 Feb 2022 10:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Feb 2022 10:12 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने रविवार को पंजाब के जीरकपुर में रोड शो किया था। चोरों ने इसका जमकर फायदा उठाया। रोड शो में 70 मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
Punjab election 2022: 70 mobile theft in roadshow of Priyanka Gandhi in Zirakpur
प्रियंका गांधी का रोड शो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जीरकपुर में रविवार को प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में नोटिस भेजकर 24 घंटे में जवाब मांगा है। वहीं, इस रोड शो के दौरान 70 लोगों के मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं। इसकी शिकायत लोगों ने पुलिस को दी है। इस मौके पर प्रियंका गांधी के रोड शो में चुनाव आचार संहिता का जमकर उल्लंघन किया गया था। 

विज्ञापन


हालांकि ढिल्लों ने रोड शो की अनुमति ली थी लेकिन जिला निर्वाचन अधिकारी ने ढिल्लों को रोड शो के दौरान वीआईपी रोड पर बिना अनुमति के लगाए गए फ्लैक्स, बैनर और झंडे के लिए नोटिस जारी किया है। यहीं नहीं रोड शो के दौरान और भी कई नियम तोड़े गए थे। उनके रोड शो से अंबाला हाईवे पर करीब ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। इस कारण पुलिस को वैकल्पिक रास्ते से ट्रैफिक को निकालना पड़ा। तीन किलोमीटर की अनुमति लेकर रोड शो को पांच किलोमीटर तक निकाला गया। 
विज्ञापन


एक हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने पर पाबंदी होने के बावजूद तीन हजार से ज्यादा समर्थक रोड शो में शामिल हुए थे। इससे पहले आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा भगवंत मान के रोड शो पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने आप प्रत्याशी कुलजीत सिंह रंधावा को नोटिस भेजा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोड शो में 70 मोबाइल फोन चोरी 

प्रियंका गांधी का रोड शो पटियाला रोड पर गुरुद्वारा श्री नाभा साहिब से शुरू हुआ था और वीआईपी रोड से होते हुए मेट्रो प्लाजा पर खत्म हुआ। इस बीच चार से पांच हजार समर्थक रोड शो में शामिल हुए थे। इस भीड़ का चोरों ने काफी फायदा उठाया और 70 से ज्यादा लोगों के मोबाइल फोन चोरी कर लिए। इस दौरान कई समर्थकों की पुलिस वालों से हाथापाई भी हुई और कई लोग भीड़ के दौरान गिरकर जख्मी हुए। 

एसएचओ जीरकपुर ओंकार सिंह बराड़ ने कहा कि उनके थाने में मोबाइल चोरी की शिकायतें आ रही हैं। इनकी पड़ताल की जा रही है। वहीं, इस रोड शो के दौरान कुछ सोसायटी वालों ने आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी के आने से पहले उनकी सोसायटी के गेट को बंद करवा दिया गया था। उन्हें तब तक सोसायटी से बाहर ही नहीं आने दिया गया जब तक रोड शो खत्म नहीं हुआ। 

नोटिस के बाद हरकत में आया विभाग 
जिला निर्वाचन अधिकारी के नोटिस जारी करने के बाद इंक्रोचमेंट विंग ने सोमवार सुबह ही वीआईपी रोड पर लगे प्रियंका गांधी, दीपेंद्र सिंह ढिल्लों और नवजोत सिंह सिद्धू के सभी फ्लैक्स, बोर्ड, झंडे और बैनर उतार दिए। यह निजी और सरकारी प्रॉपर्टी पर लगाए गए थे। हैरानी की बात है कि फ्लैक्स उतारने वाले कर्मचारी रविवार को ढिल्लो के रोड शो में मौजूद थे और फ्लैक्स लगवाने में मदद करते नजर आए थे। 

जीरकपुर नगर काउंसिल कमेटी में इस समय दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के बेटे उदयवीर सिंह ढिल्लो प्रधान हैं। इस कारण रविवार को कोई फ्लैक्स या बैनर लगाने से किसी को नहीं रोका गया। जबकि इससे पहले इंक्रोचमेंट विंग के कर्मचारियों का अकाली दल के झंडे उतारते समय शिअद समर्थकों से झगड़ा हो गया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था और मामला थाने भी पहुंचा। उस समय इंक्रोचमेंट कर्मचारियों ने आरोप लगाया था कि कार्रवाई करते समय शिअद समर्थकों ने उनके काम में बाधा डाली थी।

हमने कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को नोटिस जारी कर दिया है और 24 घंटे में जवाब मांगा है। उन्होंने बिना अनुमति के वीआईपी रोड पर पार्टी के फ्लैक्स और बोर्ड लगाए थे। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर प्रत्याशी ढिल्लों के चुनावी खर्च में रोड शो के खर्च की राशि जोड़ी जाएगी।  -स्वाती टिवाणा, एसडीएम डेराबस्सी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed